Bhopal News: महिला को आई ज्यादा चोटें, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। तेज रफ्तार थार ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिसमें ट्रांसपोर्ट कारोबारी और उनकी पत्नी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घायल दंपति को हमीदिया में कराया भर्ती
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार मुकेश नामदेव पिता स्वर्गीय संतोष कुमार नामदेव उम्र 33 साल न्यू अशोका गार्डन (New Ashoka Garden) में रहते हैं। वे ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। मुकेश नामदेव (Mukesh Namdev) 31 मई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे रोशन अस्पताल (Roshan Hospital) जा रहे थे। उनके साथ मोपेड (Moped) एमपी-04-डब्ल्यूबी-5404 में पत्नी आयुषि नामदेव (Ayushi Namdev) भी सवार थी। जब दोनों सब्जी मंडी चौराहे पर पहुंचे तो थार (Thar) एमपी-07-एजे-1739 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में आयुषि नामदेव को गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में पहुंचाया। दुर्घटना में मोपेड भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने फिलहाल सामान्य दुर्घटना का मामला 269/26 दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसमें धारा बढ़ाई जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।