Bhopal News: उसी कंपनी में नौकरी करती थी रिटायर्ड डीजे की बहू,बेल्ट नहीं सौंपने के मामले में कटारा हिल्स थाने के एसआई घिरे,आज मां-बेटे को कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई,घर पहुंचकर शव के वजन अनुसार बेल्ट के उसके भार करने की क्षमता को परखा

भोपाल। रिटायर्ड डीजे गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा के सुसाइड मामले में जांच कर रही सीबीआई दिल्ली क्राइम यूनिट (Bhopal News) की टीम मनोवैज्ञानिक, भौतिक के अलावा वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर चार्जशीट बनाकर अपने अभिमत को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जांच का दायरा बहुत ज्यादा बढ़ाते हुए सीबीआई की टीम ने 01 जून को कई तरह के प्रयोग घटना स्थल पर जाकर किए। यह कवायद सीबीआई की तरफ से रिमांड पर मौजूद मां-बेटे से सिलसिलेवार चल रही पूछताछ में किया जा रहा है। मां-बेटे की रिमांड अवधि 02 जून को समाप्त होने जा रही है।
एक्सरसाइज करने वाले बेल्ट का परीक्षण
सीबीआई (CBI) की टीम ने ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) का वजन उसके पीएम करने वाले डॉक्टरों से मांगा था। जिसके बाद उसी वजन और आकार का एक डमी बागमुगालिया स्थित बंगले की छत पर ले जाया गया। यहां पूरी कवायद के लिए एक दर्जन से अधिक सीबीआई के अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे थे। सीबीआई एक्सरसाइज करने वाले बेल्ट(elt) की भार क्षमता ट्विशा के शरीर के अनुसार वहन करने या नहीं करने को लेकर परख रही है। इधर, सीबीआई को अपनी जांच में पता चला है कि वह बेल्ट कटारा हिल्स थाने में तैनात एसआई दिनेश शर्मा (SI Dinesh Sharma) अपनी कार में लेकर दो दिनों तक घुमते रहे। उन्होंने भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) में पीएम करने वाले डॉक्टरों को उपलब्ध ही नहीं कराया था। इस संबंध में एक रिपोर्ट पृथक से बनाकर भोपाल पुलिस कमिश्नर को भेजा जाएगा।
पैसा देना बताया उसमें घिरता परिवार
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद पिता नवनिधि शर्मा (Navnidhi Sharma) और भाई मेजर हर्षित शर्मा (Major Harshit Sharma) का आरोप था कि मां-बेटे दहेज के लिए उनसे पैसा मांग रहे थे। वह 20 लाख रुपए की मांग रखते थे। इन आरोपों को लेकर गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और उनके बेटे ने कोर्ट को जमानत आवेदन में बताया था कि आरोप बेबुनियाद हैं। जबकि ट्विशा शर्मा को उन्होंने पैसा दिया था। इन आरोपों को लेकर सीबीआई को पता चला है कि ट्विशा शर्मा जिस कंपनी में काम करती थी। उसमें पति समर्थ सिंह का निवेश था। उसी निवेश की राशि दी गई थी। जबकि उसे कंपनी की तरफ से छह महीने से वेतन भी नहीं दिया जा रहा था। जिस कारण वह पैसों के लिए मोहताज थी और मायके से पैसा मांग रही थी। सीबीआई कंपनी के बारे में जानकारी जुटाकर इस तथ्य के प्रमाण को हासिल करने का प्रयास कर रही है।
क्राइम सीन की पूरी थ्योरी बनकर तैयार
सीबीआई की टीम 01 जून को गिरिबाला सिंह के बंगले में भी पहुंची। यहां उन्होंने ट्विशा शर्मा (Bhopal News) की भार के अनुसार उसी तरह का बेल्ट लगाकर फांसी का फंदा बनाकर डमी को फंदे पर लटकाया। इसके बाद सास गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ सिंह (Samarth Singh) से उस दिन हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में जाना। इस दौरान सीबीआई की तरफ से शव के ले जाने वाले चार्ट को बनाया। टीम ने उस रूट का भी पता लगाया जिसके जरिए शव को भोपाल एम्स अस्पताल ले जाया गया। उसे ले जाते वक्त मौजूद सभी लोगों के नाम और उनके फंदे से शव को उतारने अपनाई गई सारी तकनीक को भी जाना।
फिर रिमांड पर लेने की तैयारी

ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात लगभग साढ़े आठ बजे फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। जिसमें कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया था। इस मामले में एसीपी रजनीश कश्यप कौल (ACP Rajnish Kashyap Kaul) की विवेचना रिपोर्ट के आधार पर 15 मई की दोपहर में प्रकरण दर्ज किया गया था। अगले दिन गिरिबाला सिंह को प्रकरण में भोपाल न्यायालय से जमानत मिल गई थी। प्रकरण दर्ज नहीं करने और शव का दोबारा पीएम करने के अलावा सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजनों ने दस दिनों तक अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन जारी रखा। जिसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश देते हुए जबलपुर हाई कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल निरस्त करने आवेदन लगाया। इस आवेदन पर 27-28 मई की दरमियानी रात उसे निरस्त करने आर्डर पारित हुआ। जिसके बाद सीबीआई ने 28 मई की शाम लगभग सवा पांच बजे गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया गया। बेटे समर्थ सिंह पहले से गिरफ्तार थे। सीबीआई ने मां-बेटे को 29 मई को अदालत (Court) में पेश करके 2 जून तक फिर रिमांड पर लिया। इधर, सीबीआई सूत्रों की माने तो आगे जांच के लिए फिर तीन दिन की रिमांड मांगने की तैयारी की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।