MP STF News: एसटीएफ को फिर मिला कफ सिरप का जखीरा

Share

MP STF  News: रिमांड पर मौजूद मास्टर माइंड दो आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद दूसरे ठिकाने पर दबिश,दिल्ली की दवा निर्माता कंपनी से बैच नंबर भेजकर मांगी निर्माण और वितरण से संबंधित जानकारी

MP STF News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। फिर भारी मात्रा में कफ सिरप का जखीरा एमपी एसटीएफ (MP STF News) ने बरामद किया है। यह माल पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद सामने आया है। दोनों आरोपी एसटीएफ के पास पांच दिन की रिमांड पर मौजूद हैं।

अकील खान के मकान से बरामद हुई शीशियां

एसपी एसटीएफ राजेश सिंह भदौरिया (SP Rajesh Singh Bhadauriya) ने बताया कि ताजा खेप मुबारकपुर (Mubarakpur) स्थित मकान से बरामद हुई है। इसमें ऑफ कप कोडिन युक्त सिरप की 22155 शीशी मिली हैं। वहीं ऑनरेक्स कफ सिरप (Onerex Cough Syrup) की 970 शीशी (Bottles)  बरामद हुई है। यह माल पांच दिन की रिमांड पर चल रहे आरोपी अकील खान और आकाश भाटी (Akash Bhati) से हुई पूछताछ के बाद मिला है। बरामद माल अकील खान (Aqeel Khan) के परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) स्थित मुबारकपुर मकान से बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद माल की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई है। इससे पहले बरामद माल करीब एक करोड़ रुपए का था। इन दवाओं के रेपर बदलकर उसमें नए लेबल लगाकर इन्हें बेचने का काम यह गिरोह कर रहा था। एसपी ने बताया कि दवा निर्माता कंपनी से एसटीएफ पत्राचार कर रही है। ताकि यह पता चल सके कि दवा उनकी कंपनी से जारी हुए है या नहीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। एसपी एसटीएफ ने बताया कि आरोपी पीठे पर काम नहीं करते थे। वह ऐसा करके गिरफ्तारी में फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी आकाश भाटी के किराए पर लिए गए मकान में छह महीने से ठहरे हुए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रक ने स्वागत गेट को टक्कर मारकर तोड़ा

तीन अन्य साथियों की तलाश अभी भी जारी

इससे पहले एसटीएफ ने 28-29 मई की दरमियानी रात गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र स्थित एयरपोर्ट (Airport) रोड पर जयदीप सिंह (Jaydeep Singh)  के मकान पर दबिश दी थी। यह मकान आकाश भाटी ने एक साल पहले किराए पर लिया था। इस मकान से पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पुलिस ने राजगढ़ (Rajgarh) और सीहोर (Sehore) जिले में रहने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें आकाश भाटी, चंद्रपाल मोंगिया, धान सिंह, हरिओम मोंगिया, नरेश भाटी, अजय मोंगिया और अकील खान परवलिया सड़क भोपाल में रहता है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 49 हजार 720 शीशी सिरप की बरामद की थी। इनमें ऑनरेक्स और ऑफ कप सिरप के लेबल लगे थे। डीआईजी एसटीएफ राहुल लोढ़ा (DIG Rahul Lodha) ने बताया था कि इनके रैपर बदलने और बैच नंबर बदलने के कारण बाजार में सप्लाई चेन पकड़ में नहीं आ पा रही थी। इसलिए दवा एवं खाद्य विभाग की भी नजर से यह गिरोह बच रहा था। नेटवर्क बनाने वाले आकाश भाटी और अकील खान की मुख्य भूमिका सामने आई है। जबकि इस गिरोह के तीन अन्य साथी अभी भी फरार है। एसटीएफ तीन दिन के भीतर दो खेप में अभी तक 73 हजार से अधिक सिरप की शीशी बरामद कर चुकी हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP STF News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती के साथ अभद्रता
Don`t copy text!