Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: नशा करने का था आदी, पत्नी भी छोड़कर जा चुकी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बिलखिरिया थाने से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगाई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह नशा करने का आदी था। इस कारण उसकी पत्नी भी उसको छोड़कर जा चुकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

अस्पताल से मिली थी सूचना

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की रात लगभग 11 बजे जेपी अस्पताल से एक युवक के मौत की सूचना मिली थी। घटना कान्हासैया इलाके की है। परिजन फांसी के फंदे से उतारकर युवक को जेपी अस्पताल ले गए थे। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 48/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक किशोर उर्फ किशन कुशवाहा पिता मोहनलाल कुशवाहा उम्र 31 साल है। उसकी 2013 में शादी हुई थी। लेकिन, नशे की लत के कारण पत्नी छह महीने बाद ही उसको छोड़ गई थी। किशन कुशवाहा (Kishan Kushwaha) ने जहां फांसी लगाई। वहां पुलिस को शराब की खाली शीशी भी मिली है। उसको फंदे पर लटके हुए सबसे पहले उसके भाई ने देखा था।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैरागढ़ की होटल में महिला से बलात्कार
Don`t copy text!