Bhopal News: मर्चुरी में महिला की लाश रखकर भूले डॉक्टर

Share

Bhopal News: तीन दिन बाद आई याद तो दी पुलिस को सूचना, पुलिस ने किया कफन—दफन

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरागढ़ थाने से मिल रही है। यहां हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में डॉक्टर एक महिला की लाश रखकर भूल गए थे। जब होश आया तो तीन दिन बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी एक दिन बाद उसका अज्ञात महिला बताकर अंतिम संस्कार कर दिया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की जांच के बिंदु तय करेगी।

सिविल अस्पताल से भेजा हमीदिया

बैरागढ़ थाना पुलिस को बुधवार दोपहर दो बजे हमीदिया अस्पताल से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे एएसआई भागवत धुर्वे (ASI Bhagvat Dhurve) ने बताया महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी लगभग उम्र 50 साल है। उसे सिविल अस्पताल में किसी व्यक्ति ने 26 सितंबर को तबीयत खराब होने पर एडमिट कराया था। जहां से उसे हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान रविवार 26 सितंबर को मौत हो गई। महिला के मृत होने पर डॉक्टरों ने बिना थाने में सूचना दिए शव अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवा दिया।

सवालों में उलझे अधिकारी

Bhopal News
थाना बैरागढ़— फाइल फोटो

जांच अधिकारी ने बताया तीन दिन बाद हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने मर्ग की सूचना दी थी। जिसके दूसरे दिन मृतका का कफन—दफन कर दिया। इस बात पर जब जांच अधिकारी से डॉक्टरों की लापरवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बोला डॉक्टर भूले नहीं। उन्हें लगा शायद कोई परिजन तलाशता आ सकता था। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 25/21 कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रंगदारी दिखाकर की गई मारपीट 

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!