Bhopal News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Share

Bhopal News: पुलिस ने शव पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। उसको पति ने फंदे पर लटका पाया था। पुलिस को अभी तक सुसाइड की कोई ठोस वजह पता नहीं चली है।

परिजनों के बयानों पर टिकी जांच

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार मालती मेहरा(Malti Mehra)  पति दीनदयाल मेहरा उम्र 44 साल कोलार कॉलोनी में रहती थीं। वह बंगलों पर काम करती थी। पति दीन दयाल मेहरा (Deen Dayal Mehra) भी बंगलों पर काम करता है। पति सुबह काम पर गया हुआ था। बेटा नौ बजे काम पर गया हुआ था। पति सुबह ग्यारह बजे आया तो देखा घर का दरवाजा बंद था। उसने पत्नी को आवाज देकर पुकारा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इस कारण पिछले दरवाजे से जाकर देखा तो मालती मेहरा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसको फंदे से उतारकर परिजन मनोरिया अस्पताल (Manoria Hospital) ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। मामले की जांच एसआई शेर सिंह (SI Sher Singh) कर रहे है। चूना भट्टी पुलिस मर्ग 06/25 कायम कर लिया है। पड़ताल में मालूम हुआ है कि उसके बेटा—बहू भी है। किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण परिजनों के बयानों पर ही खुदकुशी का वजह पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: लॉक डाउन खुलते ही Uncontrol Crime

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!