Bhopal News: कैंसर पीड़ित मां को पति के साथ देखने आई थी, आधी रात पति से हुआ था विवाद, पुलिस को संदिग्ध लग रहा मामला

भोपाल। फांसी लगाकर एक नव विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके का है। महिला ने अपने मायके में आकर फांसी लगाई है। वहां उसका पति के साथ विवाद भी हुआ था। पुलिस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मान रही है। मामले में तकनीकी पेंच भी सामने आ रहा है।
पति के साथ हुआ था विवाद
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 05 जुलाई की सुबह पता चली थी। घटना शाहजहांनाबाद स्थित मजदूर नगर (Majdoor Nagar) में हुई थी। मृतका नोरिन (Norin) पति फैजान उम्र 25 साल है। जहां फांसी लगाई वहां उसका मायका है। मां को कैंसर है इसलिए वह अक्सर मायके आती—जाती है। नोरिन का ससुराल टीला जमालपुरा स्थित कबीटपुरा (Kabeetpura) में हैं। पति फैजान (Faizan) मैकेनिक का काम करता है। नोरिन की शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसको एक बच्चा भी है। मौत की सूचना पुलिस को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मिली थी। जिसके बाद जांच करने एएसआई रमाशंकर खरे (ASI Ramashankar Khare) अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी बात को लेकर नोरीन और उसके पति फैजान के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद वह बच्चे को लेकर अपने घर चला गया था। यह विवाद अभी परिजनों की तरफ से खुलकर नहीं बताया जा रहा है। शाहजहांनाबाद पुलिस ने मर्ग 23/25 कायम कर लिया है। प्रकरण नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए आगे की जांच एसीपी शाहजहांनाबाद संभाग की तरफ से की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।