Bhopal News: मौके पर मिले शराब के बोतल, पानी के पाउच, अब तक शव की नहीं हुई पहचान

भोपाल। जंबूरी मैदान के जंगल में एक अधजला शव मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पिपलानी स्थित जंबूरी मैदान के जंगल में आग से जलता हुआ एक शव मिला है। घटना को पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। हालांकि उसके पास अभी तक किसी तरह के पहचान से संबंधित कोई साक्ष्य अभी तक नहीं मिले हैं। शव बुरी तरह से झुलस गया हैं। जिसे पीएम के लिए भेजा गया है।
पुलिस मान रही आत्महत्या
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना 10 मार्च की दोपहर बारह बजे हुई थी। इस बात की जानकारी थाने को विनोद लोहट (Vinod Lohat) के जरिए मिली थी। शव पुरुष का है जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है। मौके पर शराब की बोतल के अलावा, पानी के पाउच भी मिले हैं। पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल (TI Anurag Lal) के मुताबिक यह मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संतोष परवारी (HC Santosh Parwari) कर रहे है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग 13/25 कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि जहां यह घटना हुई उसके पास ही कई गरीब बस्तियां हैं। वहां रहने वाले लोगों की मदद से प्रत्यक्षदर्शियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।