Bhopal News: दहेज में मांगे दो लाख रुपए 

Share

Bhopal News: निकाह के छह महीने बाद पति और उसके परिवार ने दिखाया अपना रंग

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। दहेज लोभी पति और उसके परिवार से तंग आकर महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर की है। पीड़िता का मायका उज्जैन में हैं। उसका निकाह छह महीने पहले ही हुआ था। आरोपी दहेज में दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने दी थी आरोपियों को कई बार मोहलत

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार इस मामले में 394/23 धारा 498—ए/323/506/34/3/4 (दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत 27 दिसंबर की शाम लगभग पांच बजे प्रकरण) दर्ज किया। पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसकी शादी 15 जून, 2023 को हुई थी। ससुराल करोंद (Karond) स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हैं। आरोपी पति के अलावा ननद और सास है। पीड़िता का कहना था कि उसकी सास मुस्लिम है लेकिन नाम हिंदू होने का बताती है। इससे पहले पुलिस ने आरोपियों को समझाईश देने का भी प्रयास किया था। जब वह अपनी आदतों में सुधार न ला सके तो पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर के सामने वाहन खड़ी करने को लेकर विवाद में मारपीट
Don`t copy text!