Bhopal News: नव विवाहिता ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: छतरपुर से एम्स अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव विवाहिता समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। नव विवाहिता ने फांसी लगाई थी। यह कदम उसने क्यों उठाया यह अभी साफ नहीं हो सका है। इधर, छतरपुर से आकर इलाज के लिए भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

फुटपाथ से उठाकर अस्पताल में कराया था भर्ती

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार नव विवाहिता बिलासपुर की रहने वाली थी। उसकी जून, 2023 में शादी हुई थी। घटना 27 दिसंबर को हुई थी। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 70/23 दर्ज किया है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इस कारण आगे की जांच एसीपी मिसरोद संभाग करेंगे। आत्महत्या करने वाली नव विवाहिता सोनी क्षत्रिय (Soni Kshatriya) पति प्रमोद ठाकुर उम्र 22 साल है। वह बागसेवनिया में आदर्श नगर झुग्गी बस्ती में रहती थी। पुलिस को आत्महत्या की जानकारी उसके पति प्रमोद ठाकुर (Pramod Thakur) ने दी थी। यहां वह पति और सास के साथ रहती थी। सोनी क्षत्रिय ने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। इधर, हबीबगंज नाका के पास एक व्यक्ति बीमारी की हालत में मिला था। उसे भोपाल एम्स ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पहचान 49 वर्षीय मनोज चौरसिया (Manoj Chaurasiya) के रुप में हुई। मृतक मूलत: छतरपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 71/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसे में किसान की मौत 
Don`t copy text!