MP Cop News: सीएम के आदेश पर डीजीपी कई थानों में अचानक पहुंचे

Share

MP Cop News: राजधानी के इस थाने में जांच अधिकारियों की कमी, बल की कमी से लेकर कई अन्य बातें सामने आई, डीजीपी ने सभी अफसरों को मैदान में उतरने के लिए कहा

MP Cop News
राजधानी भोपाल के टीटी नगर और भोपाल देहात के बिलखिरिया समेत तीन थानों में अचानक पहुंचे डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने मैदानी अफसरों को चौका दिया। तस्वीर पुलिस मुख्यालय जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बने डॉक्टर मोहन यादव ने अफसरों को मैदान में उतरने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद एमपी डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना कई थानों में अचानक पहुंच गए। हालांकि वे अक्सर ऐसा पहले भी करते आए हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने राजधानी भोपाल (MP Cop News) को चुना। डीजीपी ने भोपाल शहर के एक और भोपाल देहात थाने में जाकर मैदानी सच्चाई को जाना। डीजीपी को अपने सामने पाकर कई मैदानी कर्मचारी यहां—वहां होते रहे। जमीनी हकीकत जानने के बाद उन्होंने जल्द समस्या को दूर करने का भरोसा दिलाया। इधर, उन्होंने पूरे प्रदेश के पुलिस अ​फसरों को मैदान में उतरने के आदेश दिए हैं।

थाने में ही डीजीपी ने बुला ली बैठक

डीजीपी के अलावा पूरे प्रदेश में आईजी, डीआईजी और एसपी ने रात 12 से 5 के बीच 125 से अधिक थानों का औचक निरीक्षण किया था। जिसकी रिपोर्ट डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में सभी अफसरों से तलब की थी। डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Kumar Saxena) 27—28 दिसंबर की दरमियानी रात लगभग एक बजे औबेदुल्लागंज, फिर भोपाल देहात में स्थित ढाई बजे बिलखिरिया थाने पहुंचे। इसके बाद वे भोपाल शहर के टीटी नगर थाने में सुबह चार बजे औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। टीटी नगर थाने में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने थाना परिसर का गहनता से अवलोकन कर बड़ी संख्या में खड़े वाहनों को देखकर विधिसम्मत निराकरण के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थानों के लॉकअप, महिला सुरक्षा डेस्क तथा सीसीटीएनएस कार्य का निरीक्षण किया। मालखाने में अनावश्यक रूप से पड़े सामान के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीजीपी ने वारंट रजिस्टर का अवलोकन कर समन तथा वारंटों की तामीली की समीक्षा की एवं तामीली में सुधार लाने के निर्देश दिए।

एसडीओपी की जांच रिपोर्ट से असंतुष्ट दिखे डीजीपी

MP Cop News
File Photo

डीजीपी ने औबेदुल्लागंज और बिलखिरिया थाने के विभिन्न ग्रामों की विलेज क्राइम नोटबुक का अवलोकन किया। ग्रामीण अंचलों की आपराधिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। डीजीपी ने औबेदुल्लागंज थाने में समन वारंट की तामीली की समीक्षा की। वारंट रजिस्टर के उचित संधारण के निर्देश दिए। इस संबंध में थाने (MP Cop News) की कार्यप्रणाली पर अप्रसन्नता व्यक्त की। यहां डीजीपी ने स्वयं कम्प्यूटर का संचालन कर आईसीजेएस की समीक्षा की। उन्होंने थानों की केस डायरी की समीक्षा की और एसडीओपी की विवेचना किए जा रहे प्रकरणों की समीक्षा कर उसमें सुधार के निर्देश दिए। बिलखिरिया में जब्त वाहनों के निपटान के लिए विशेष अभियान के निर्देश दिए। उन्होंने थाना भवन जीर्णोद्धार कार्य की प्रशंसा की। सीसीटीएनएस पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर उन्होंने अपराधों के निराकरण के लिए नवीन तकनीकों का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने सीसीटीवी सर्विलांस कैमरों के परिचालन तथा पेंडिंग अपराधों की भी समीक्षा की। डीजीपी ने बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बीट प्रणाली की समीक्षा की तथा पूर्व में पुलिस मुख्यालय से आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को बीट प्रभारी बनाने के निर्देशों की तामीली की जानकारी प्राप्त की एवं बीट सिस्टम को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: चाकू अड़ाकर लूटपाट करने वाला पकड़ाया

जांच अ​धिकारियों की कमी से जूझ रहे कई थाने

डीजीपी सक्सेना सुबह चार बजे भोपाल शहर के टीटी नगर थाने औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान डीजीपी ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट अधिकारियों की बैठक ली। कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस की बल की कमी की समीक्षा की और उपलब्ध बल के प्रभावी उपयोग के संबंध में निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, डिप्टी पुलिस कमिश्नर से कहा कि शीघ्र प्रमोशन संबंधी कार्यवाही की जाए ताकि इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर/कर्मचारियों की पूर्ति हो सके। इस दौरान कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्तों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!