MP News : खड़े ट्रक में जा घुसी जीप, 3 की मौत, 8 घायल

Share

जीप में 18 मजदूर थे सवार, बिहार से महाराष्ट्र जा रहे थे

Seoni Accident
ट्रक में घुसी जीप

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी (Seoni) जिले में भीषण सड़क हादसा (Seoni Accident) हो गया। तेज रफ्तार जीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 8 लोग घायल हुए है। जीप में 18 मजदूर सवार थे। वो बिहार से महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान जबलपुर-नागपुर हाईवे पर सिवनी के पास हादसे के शिकार हो गए। हादसा मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुए है। बंदौल पुलिस थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने न्यूज एजेंसी को बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर की दूरी पर हुई। अलोनिआ टोल प्लाजा के पास मजदूरों से भरी जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

7 मजदूर सुरक्षित, ड्राइवर की हालत गंभीर

जीप में बिहार के बांका से मजदूर सवार हुए थे। सभी महाराष्ट्र के अमरावती जा रहे थे। मृतकों की पहचान डब्लू कुमार दास, सूरज दास और मिथलेश दास के तौर पर हुई है। सभी बांका के रहने वाले थे। वहीं 8 घायलों में 1 मजदूर झारखंड का रहने वाला है और जीप चालक मध्यप्रदेश के रीवा से है। जीप में 18 मजदूर सवार थे। 7 मजदूर सुरक्षित है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः छत पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ग्राइंडर से पैर की दो अंगुली कटी
Don`t copy text!