ट्रेलर में घुसा मिनी ट्रक, 10 की मौत, 16 घायल

Share

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने जताया दुख

Vadodara Accident
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक

वडोदरा। (Vadodara) गुजरात के वडोदरा (Vadodara Accident) जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 16 लोग घायल हुए है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना वडोदरा शहर की बॉर्डर पर हुआ, जब एक ट्रक और मिनी ट्रक के बीच टक्कर हो गई। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है।

दर्शन करने पावागढ़ जा रहे थे

हादसा वाघोदिया सर्किल के पास रात करीब 2.45 बजे हुआ। वडोदरा के डिप्टी पुलिस कमिश्नर करणराज वाघेला ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पीड़ित लोग पंचमहल जिले के पावागढ़ जा रहे थे। मरने वालों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल है। मिनी ट्रक में करीब 25 लोग सवार थे। वडोदरा के पुलिस कमिश्नर आरबी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि मिनी ट्रक एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। वाघेला ने बताया की घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने संवेदनाएं जाहिर की है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। हादसे के शिकार हुए लोग सूरत के वराछा इलाके के रहने वाले थे। सभी लोग पावागढ़ के मंदिर जा रहे थे। इन लोगों ने मिनी ट्रक को किराए पर लिया था।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

हादसे पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दुख जताया है। दोनों ने ट्वीट कर संवेदनाएं प्रकट की है। वडोदरा में दुर्घटना से दुखी हूं। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। प्रशासन दुर्घटना स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें:   Fisheries Company Scam: फिश फॉरच्यून के बाद एडीसी निधि कंपनी पर शिकंजा

यह भी पढ़ेंः झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने दो सगी बहनों को कर दिया गर्भवती

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!