झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने दो सगी बहनों को कर दिया गर्भवती

Share

पिता के अंधविश्वास का नतीजा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Navsari Rape
सांकेतिक फोटो

नवसारी। गुजरात के नवसारी (Navsari) जिले में रहने वाली दो सगी बहनों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों बहनों के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक और उसके साथी दोनों लड़कियों को हवस का शिकार बनाते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनों गर्भवती हो गई। एक लड़की नाबालिग है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

मामला दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले का है। पुलिस ने बताया कि दो बहनों के साथ बलात्कार किया गया है। इनमें से एक नाबालिग है। गनदेवी कस्बे ने बताया कि आरोपी विष्णु नायक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िताओं के पिता ने एक हफ्ते पहले एफआईआर दर्ज कराई थी।

परेशानी दूर करने बुलाया था

पुलिस ने बताया कि पीड़िताओं के पिता और तांत्रिक के बीच जान-पहचान थी। तांत्रिक महाराष्ट्र के नंदूरवार जिले का रहने वाला है। पीड़िताओं के पिता ने तांत्रिक से घर की परेशानियां दूर करने को कहा था। जिसके बाद तांत्रिक ने दोनों बेटियों की झाड़-फूंक करने की बात कही थी। इसके बदले में 50 हजार रुपए भी मांगे थे।

पैसा लेने के बाद तांत्रिक और उसके साथियों ने पीड़िताओं के घर आना जाना शुरु कर दिया। तीनों ने कई बार दोनों बहनों को हवस का शिकार बनाया। कुछ महीनों बाद दोनों बहनों की तबियत खराब रहने लगी। लिहाजा घर वाले उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। तब पता चला कि दोनों बहने गर्भवती है। जिसके बाद पीड़िताओं ने आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें:   ‘भाजपा नेता के सौजन्य से हुआ विकास दुबे का सरेंडर’

पीड़िताओं के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस की एक टीम नंदूरवार पहुंची और आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी विधायकों से संपर्क कर रहे कमलनाथ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!