‘बीजेपी विधायकों से संपर्क कर रहे कमलनाथ’

Share

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप, जीतू पटवारी का पलटवार

Shivraj Singh Chouhan
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में खरीद-फरोख्त, जोड़-तोड़ जैसे काम, आम होते जा रहे है। यहीं वजह है कि कभी कांग्रेस, भाजपा पर आरोप लगाती है, तो अब भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है। अब तक कांग्रेस, भाजपा पर हार्स ट्रेडिंग का आरोप लगाती आई है। लेकिन पहली बार भाजपा ने कांग्रेस पर जोड़-तोड़ करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए है। सीएम शिवराज का कहना है कि बीजेपी के विधायकों से संपर्क किया जा रहा है।

कमलनाथ पर बड़ा आरोप

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कमलनाथ भाजपा पर जोड़तोड़ का आरोप लगाते है। लेकिन वें खुद भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से संपर्क कर रहे है। जोड़-तोड़ की कोशिश कर रहे है। लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि भाजपा का एक भी विधायक टस से मस नहीं होगा। कांग्रेस विधायकों के भाजपा में जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा में आए है। कोई अपने मन से बीजेपी में आता है तो कांग्रेस के लिए वो गद्दार हो जाता है। सीएम ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति कमलनाथ ने गंदी की।

सुनिए क्या कहा सीएम शिवराज ने

YouTube video

शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने तीखा पलटवार किया है, सुनिए क्या कहा

YouTube video

यह भी पढ़ेंः राजनीतिक संरक्षण स्थायी नहीं होता, सावधान रहें अधिकारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   ‘माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की तो सौदेबाजी से सरकार गिरा दी’
Don`t copy text!