Bhopal News: कार से पर्स हुआ चोरी

Share

Bhopal News: डीमार्ट की पार्किंग में हुई वारदात, प्रबंधन ने पहले ही जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। डीमार्ट की पार्किग से पर्स चोरी चला गया। पीड़ित ऑनलाइन ट्यूटर क्लास लेने वाली टीचर ने भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह सबसे पहले डीमार्ट प्रबंधन के पास गईं थी। जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का हवाला न देकर पूरे मामले से किनारा कर लिया। इधर, कोलार रोड थाना पुलिस ने भी चोरी का मामला दर्ज किया है।

कार को लॉक करना भूली

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार आरोही तैलंग पिता राजीव तैलंग उम्र 35 साल यूनी होमस (Uni Homes) बैरागढ़ चीचली में रहती हैं। वह डीमार्ट (DMart) में सामान लेने गई थीं। वहां उन्होंने अपनी वैगन आर कार (Car)  एमएच-47-बीटी-1682 को लॉक करना भूल गईं। आधा घंटा बाद वापस लौटी तो उन्हें गलती का अहसास हुआ। आरोही तैलंग (Arohi Telang) का पर्स (Purse) कार में रह गया था। जिसके भीतर 20 हजार रुपए, आधार, पैन, ड्रायविंग, एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज रखे थे। चोरी की यह वारदात 24 अप्रैल को हुई थी। जिसमें कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 115/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रुपेश नर्रे (ASI Rupesh Narre) कर रहे हैं। पुलिस ने डीमार्ट प्रबंधन से घटना वाले दिन पार्किग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज सौंपने की मांग रख दी है। इधर, कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने दिग्विजय यादव पिता हरि सिंह यादव उम्र 35 साल की शिकायत पर 24 अप्रैल को चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। वे अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र स्थित खजूरी कला में रहते हैं। कोलार रोड स्थित मंदाकिनी के पास एचडीबी फायनेंसि सर्विस लिमिटेड कंपनी (HDB Financial Services Limited) में वे मैनेजर हैं। चोरी की वारदात दफ्तर में हुई। दिग्विजय यादव (Digvijay Yadav) ने बताया कि कार्यालय से एसी के कॉपर वायर चोरी गए हैं। बैंक में निगरानी के लिए वहां सिक्योरिटी गार्ड रात को तैनात नहीं होता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बंसल अस्पताल में वृद्धा ने तोड़ा दम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!