Bhopal News: दो युवकों की सड़क हादसों में मौत

Share

Bhopal News: ऑटो ने मारी थी टक्कर, दुर्घटना में दोस्त को मामूली चोट आई

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में जख्मी दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक को सामान्य चोटें आई है। यह सड़क दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क और कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस को एक मामले में ऑटो चालक की तलाश है।

ढाबे से खाना खाकर लौटते समय हुआ हादसा

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) पुलिस के अनुसार आयुष श्रीवास्तव पिता मनोज श्रीवास्तव उम्र 22 साल पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित शिव लोक कॉलोनी (Shivlok Colony) में रहता था। वह कॉलेज में पढ़ाई करता था। आयुष श्रीवास्तव (Ayush Shrivastav) 9 अप्रैल की सुबह मोटर साइकिल से भौरी स्थित एसपीए कॉलेज (SPA College) गया था। वहां उसकी मोटर साइकिल असंतुलित हुई और वह गिर गया। उसके पैर और सिर पर चोट आई थी। उसे चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 15 अप्रैल की दोपहर लगभग दो बजे उसकी मौत हो गई। खजूरी सड़क पुलिस ने मर्ग 16/26कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। इधर, कजलीखेड़ा (Kajlikheda) में हुए हादसे में जख्मी कुलदीप राव पिता राम राव उम्र 24 साल की 15 अप्रैल की सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे मौत हो गई। वह बंजारी फेज-1 के पास दशहरा मैदान के नजदीक रहता था। कुलदीप राव (Kuldeep Rao) 9-10 अप्रैल की दरमियानी रात बैरागढ़ चीचली सब्जी मंडी के नजदीक हुए हादसे में जख्मी था। उसका तभी से जेके अस्पताल (JK Hospital) में इलाज चल रहा था। कुलदीप राव रैपिडो चलाने का काम करता था। घटना के वक्त वह अपने दोस्त अमन भदौरिया(Aman Bhadauriya) के साथ ढ़ाबे से खाना खाकर लौट रहा था। दोस्त को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस को पता चला है कि मोटर साइकिल को किसी ऑटो (Auto) चालक ने टक्कर मार दी थी। कजलीखेड़ा पुलिस ने मर्ग 06/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल में युवती से बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!