Bhopal Breaking News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम आवास के आस-पास निषेधाज्ञा लागू

Share

Bhopal Breaking News: किसी भी तरह के प्रदर्शन, धरना-जुलूस पर पुलिस कमिश्नर ने दो महीने तक लगाई रोक

Bhopal Breaking News
टीसीआई

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को लेकर आहुत मध्यप्रदेश विधानसभा (Bhopal Breaking News) का एक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। जिसके तहत पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मुख्यमंत्री निवास और उसके आस-पास दो महीने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

प्रदर्शन से जीवन के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है

जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर (Bhopal Police Commissioner Sanjay Kumar) ने आदेश में लिखा है कि कई प्रदर्शनकारियों की तरफ से पॉलीटेक्निक चौराहें पर धरने-प्रदर्शन की अनुमति मांगी जाती रही है। यह मार्ग शहर के प्रमुख यातायात केंद्र के लिए महत्वपूर्ण स्थल भी है। इसी मार्ग से विमानतल, हमीदिया अस्पताल, दमकल के वाहनों के अलावा अति विशिष्ट अतिथियों का आवागमन होता है। जिस कारण प्रदर्शन की अनुमति देने से यहां से गुजरने वाले आम नागरिकों को व्यवधान और मरीजों के जीवन के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है। इसलिए पॉलीटेक्निक चौराहा, आकाशवाणी चौराहा, किलोल पार्क के पास तिराहा के आस-पास किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शन और जुलूस की अनुमति अब नहीं दी जा सकेगी। निषेधाज्ञा आदेश के तहत यह 22 अप्रैल से लागू करके प्रभावी भी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी से प्रदेश की विधानसभा (Vidhansabha) में एक दिवसीय विशेष बैठक आहुत की गई है। जिसमें पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न होने पर मुख्यमंत्री निवास (CM House) घेराव जैसे अन्य प्रदर्शनों की अटकलों को देखते हुए पुलिस विभाग की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंजीनियर छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Breaking News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!