Bhopal News: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी पर छेड़छाड़ के आरोप

Share

Bhopal News: भोपाल रेलवे स्टेशन से फरार होने के पहले दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारतीय रेलवे से रिटायर्ड एक अधिकारी पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है। उसने अपने दोस्त की छह साल की नातिन के साथ अश्लील हरकत की थी। आरोपी को भोपाल रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में अश्लील हरकत करते पाया

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा की उम्र 11 साल है जो कि कक्षा छठवीं में पढ़ाई करती है। उसके दादा का दोस्त का घर आना-जाना था। इसलिए वह उन्हें पहचानती है। आरोपी कई महीने के साथ उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। उसकी हरकतों की जानकारी 13 अप्रैल को नाबालिग ने परिजनों को बताई। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। घटना की पुष्टि के लिए पुलिस ने जब घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो वह अश्लील हरकत करते पाया गया। इधर, आरोपी को एफआईआर की भनक लग गई थी। जिस कारण वह 14 अप्रैल को घर पर ताला लगाकर फरार होने की फिराक में था। उससे पहले भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) के नजदीक से दबोच लिया गया। आरोपी की उम्र 66 साल है। उसका एक बेटा सेना से रिटायर्ड है। जबकि छोटा बेटा बैंगलुरू में इंजीनियर हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Roobbery: चोरों को अब पैसा नहीं किराना चाहिए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!