MP Sport News: आंसू देखकर तय कर लिया था सम्मानित करुंगा: शिवराज सिंह चौहान

Share

MP Sport News: सीएम ने यशोधरा राजे सिंधिया की तारीफ में कहा कि हमारे पास खेलमंत्री अंगूठी में नगीने जैसी

MP Sport News
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला हॉकी टीम के साथ— खेल विभाग से जारी चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज खेल जगत (MP Sport News) से आ रही है। मध्यप्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी साबित हुआ। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला हॉकी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए 31—31 लाख रुपए का चैक सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि जब आपकी आंखों में आंसू देखे थे तभी तय कर लिया था कि एमपी में बुलाकार आपको सम्मानित करूंगा। कार्यक्रम में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की भी मुख्यमंत्री ने तारीफ की।

हारे तो क्या हुआ गौरवान्वित किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan News) ने अपने वादे के मुताबिक टोक्यो ओलंपिक-2020 की भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को मंगलवार को मिंटो हाल में आयोजित सम्मान समारोह में 31-31 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होेंने कहा भारतीय हॉकी और अन्य खेलों को आगे बढ़ाने हरसंभव मदद सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियों ने हॉकी में कमाल किया। टीम भले ही चौथे स्थान पर रही, लेकिन उनका प्रदर्शन देश को गौरवान्वित करने वाला रहा है। चौहान ने कहा कि जब मैं मैच देख रहा था और आपकी आंखों में आंसू देखे तभी मैंने तय कर लिया था कि इन बेटियों को भोपाल में लाकर सम्मानित करूंगा। टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाली रानी रामपाल ने कहा मध्यप्रदेश की हॉकी अकादमी ने देश में एक उदाहरण स्थापित किया है। यह अकादमी विश्व स्तरीय है और सभी सुविधाएं भी यहां मौजूद है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic Cop: एसआई पर हमले की घटना से डीआईजी ने लिया सबक

भोपाल हॉकी की नर्सरी: खेलमंत्री

MP Sport News
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया महिला हॉकी खिलाड़ी को स्मृति चिन्ह सौंपते हुए— खेल विभाग से जारी चित्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश एक समय बीमारू राज्य कहा जाता था। लेकिन, अब यह विकसित होता जा रहा है। खेलों में मध्यप्रदेश शीर्ष राज्यों में आ गया है। हमारे पास ऐसी खेलमंत्री है जो अंगूठी में नगीने जैसी है। उनकी प्रदेश के खेलों को आगे बढ़ाने की जीवटता देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री ने कहा हमने खेलो इंडिया की मेजबानी मांगी है और अब हम राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी करने को तैयार है। खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने लीडरशिप की तारीफ करते हुए रानी रामपाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेलों में नया मुकाम हासिल किया है। खेलमंत्री ने कहा भोपाल हॉकी की नर्सरी है। हमारे पास प्रदेश में 11 एस्ट्रो टर्फ, चार और तैयार होने वाले हैं। हमारे पास पूरे प्रदेश में 29 हॉकी फीडर सेंटर हैं, जहां बच्चे अभ्यास करते हैं।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Sport News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News Corona: आईसोलेशन में हुई युवक की मौत
Don`t copy text!