Bhopal News: बेटा नहीं होने पर पत्नी को पति कर रहा था परेशान 

Share

Bhopal News: पीड़ित महिला ने पुलिस से मांगी मदद, मुकदमा दर्ज

Bhopal Cyber Fraud
जहांगीराबाद थाना, जिला भोपाल—फाईल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूजसुखी सेवनिया थाने से मिल रही है। यहां पत्नी ने पति की यातनाओं के तंग आकर पुलिस से गुहार लगाई है। आरोपी पति बेटियां होने की बात को लेकर पत्नी को परेशान करता था। उसे पत्नी से बेटे की चाह थी। इधर, जहांगीराबाद थाना पुलिस ने भी दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

दो ​बेटियों के होने से था नाजार पति

सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने सोमवार रात आठ बजे धारा 498—ए (प्रताड़ना) का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत 22 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। जांच अधिकारी एएसआई उमेश यादव (ASI Umesh Yadav) ने बताया महिला का ससुराल ग्राम इमलिया का है। उसकी शादी 2014 में आरोपी नीलेश धाकड़ (Nilesh Dhakad) से हुई थी। नीलेश धाकड़ मजदूरी का काम करता है। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां है। आरोपी नीलेश धाकड़ को बेटे की चाह थी। पति दोनों बेटियों का ताना मारकर पत्नी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित करता था। इन्हीं बातों से तंग आकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं।

गौरवी में परामर्श के बाद मुकदमा दर्ज

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने सोमवार शाम चार बजे धारा 498ए/323/34/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट, एक से अधिक आरोपी और दहेज प्रताड़ना) का मामला दर्ज किया हैं। शिकायत 24 वर्ष की माहिला ने दर्ज कराई है। मामले में आरोपी पति अफसर खान और मुमताज को बनाया हैं। महिला का मायका सीआई कॉलोनी एरिया में हैं। आरोपी पति अफसर खान (Afsar Khan) मजदूरी का काम करता है। महिला की शादी 04 अप्रैल, 2021 में हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले कम दहेज को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया करते थे। जिससे तंग आकर महिला ने गौरवी संस्था में शिकायत दर्ज कराई थी। जब दोनों की बात नहीं बनी तो जहांगीराबाद थाना पुलिस को महिला की शिकायत दर्ज करना पड़ी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रंगदारी टैक्स नहीं देने पर एम्बुलेंस को फूंका
Don`t copy text!