MP BJP News: भाजपा में संगोष्ठी के जरिए जान फूंकने की योजना

Share

MP BJP News: संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष मनाने का फैसला

MP BJP News
भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री। तस्वीर भाजपा मुख्यालय से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन (MP BJP News) में वापस जान फूंकने के लिए संगोष्ठी के जरिए ताकतवर बनाने की योजना हे। इसके तहत संभाग और जिलों में वैचारिक मंथन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य के प्रमुख मंत्री और विधायक शामिल होंगे। इसके लिए कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को आधार बनाया गया है। इन्हीं विषयों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने जिलों में होने वाली संगोष्ठियों के वक्ताओं के साथ बैठक की थी।

ऐसे आयोजित होंगे कार्यक्रम

प्रदेश प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष मना रहे हैं। ठाकरे जी के विचार और कार्यपद्धति के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बूथ विस्तारक योजना, समर्पण निधि संग्रह अभियान इसी कडी का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि ठाकरे कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रबोधन पर जोर देते थे। प्रशिक्षण और वैचारिक प्रबोधन से कार्यकर्ताओं का विकास होता है। उनकी मंशानुरूप जन्मशताब्दी वर्ष में वैचारिक प्रबोधन के कार्यक्रम होंगे। संभागीय स्तर पर पार्टी के राष्ट्रीय नेता संगोष्ठियों में शामिल होंगे। इसी प्रकार जिलों एवं अन्य स्थानों पर प्रदेश के नेता वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। जिलों में जाने वाले वक्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने संगोष्ठियों के विषय और तैयारियों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए मार्गदर्शन दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष बने विवेक त्रिपाठी
Don`t copy text!