MP BJP News: स्वच्छता सैनिकों का होगा सम्मान

Share

MP BJP News: स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की हुई घोषणा

MP BJP News
प्रदेश भाजपा मुख्यालय— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा पार्टी (MP BJP News) स्वच्छता सैनिकों का सम्मान करेगी। इसके अलावा भाजपा ने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की सहमति से लिया गया है। जिसके बाद प्रकोष्ठ के संयोजक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने पदाधिकारियों की घोषणा की है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रदेश सह संयोजकों में भोपाल से जौधासिंह अठवाल, जबलपुर से स्वाति गोडबोले, रीवा से जितेन्द्र सिंह चौहान, शहडोल से शालीनी सरावगी शहडोल, उज्जैन से सोनू गेहलोत, सागर से संतोष सिंह ठाकुर, ग्वालियर से विवेक पालीवाल, इंदौर से रामकरण भांवर, नर्मदापुरम से शम्भुसिंह भाटी तो चंबल से मुकेश जाटव का चयन हुआ है। कार्यालय मंत्री नवीन शर्मा को बनाया गया है। पार्टी के 7 अप्रैल से आयोजित सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत 18 अप्रैल को स्वच्छता सैनिकों को सम्मानित करने का निर्णय लियाहै। प्रदेश महामंत्री एवं सामाजिक न्याय पखवाड़े के प्रभारी हरिशंकर खटीक ने बताया कार्यकर्ता मंडल स्तर पर नगर निगम, स्थानीय कार्य के सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत में उनके योगदान के लिए स्थानीय नेताओं की मदद से सम्मानित किया जायेगा। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता मंदिर, बावडी, तालाब और किसी स्मारक में सफाई अभियान में भाग लेंगे।

यह समाचार भी पढ़िए: नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: पूर्व गृहमंत्री की सिफारिश पर दर्ज हुई छेड़छाड़ की एफआईआर
Don`t copy text!