MP Hockey News: पूर्व डीजीपी जौहरी और निंगोम्बाम ने दिया पुरस्कार

Share

MP Hockey News: बारहवीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप शूट आउट के बाद हरियाणा ने जीती

MP Hockey News
टूर्नामेंट के दौरान जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। चित्र खेल विभाग की तरफ से जारी किया गया।

भोपाल। हॉकी इंडिया और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास (MP Hockey News) से आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का मुकाबला हरियाणा ने जीत लिया। यह प्रतियोगिता 6 से 17 अप्रैल के बीच हुई थी। जिसमें अंतिम टक्कर हरियाणा और तमिलनाडु के बीच हुई। दोनों टीम एक—दूसरे पर भारी पड़ी। इस कारण फैसला शूटआउट से करना पड़ा। दोनों टीमों को मिले चार-चार मौकों में हरियाणा ने तीन तो तमिलनाडु एक ही गोल कर सकी।

कई खिलाड़ी थे मौजूद

जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में 27 टीमों के लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अंतिम मुकाबले से पहले तीसरे स्थान के लिए महाराष्ट्र और कर्नाटक (Karnataka) टीम के बीच मुकाबला खेला गया था। जिसमें कर्नाटक ने 4-3 से जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी (EX DGP Vivek Johri) और हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट ज्ञानेन्द्रो निंगोम्बाम ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता (IPS Ravi Kumar Gupta) ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व डीजीपी ने कहा मुकाबला वास्तव में रोमांचक था। इस अवसर पर हॉकी के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच भी मौजूद थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Hockey News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: भाजपा के "त्रिनेत्रों" ने साधा अपना "समीकरण"
Don`t copy text!