Uttar Pradesh Rape: सउदी से घर लौटा पति तो पत्नी का शर्मनाक राज हुआ उजागर

Share
समाज में बदनामी के डर से चुप पत्नी ने नहीं खोला था भाई का राज, बहन की लूटता था आबरू
Uttar Pradesh Rape
सांकेतिक फोटो

लखनऊ। सामाजिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) से सामने आई है। यहां लखनऊ शहर (Lucknow) के नजदीक गोंडा में एक बहन की अस्मत उसका भाई लूटता (Rape Case) था। उससे एक बच्चा भी हो गया था। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित महिला का पति सउदी अरब (Saudi Arab) से वापस लौटकर आया। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी को वह गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पुलिस के मुताबिक सगी बहन के साथ ज्यादती (Rape In Brother) की यह घटना गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शादी उमरी गांव के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति सउदी अरब (Saudi Arab) नौकरी करने चला गया था। पीड़िता ने बताया कि करीब 10 महीने पहले उसका भाई जो गांव में ही रहता है। उसके पति के चले जाने के बाद आया था। वह अक्सर बहन को उसके साथ चलने के लिए बोलता था। मगर बहन हमेशा मना कर देती थी। एक दिन जबरन बहन को अपने साथ मायके ले गया। भाई ने पहली बार मायके में ही ज्यादती (Crime Against Women) की थी। उसने बहन को किसी को कुछ बताने पर रिश्तों के बदनाम होने की बात कहकर उसको धमकाया था। उसके बाद वह अक्सर रात में परिजनों के सो जाने के बाद बहन के साथ बलात्कार (Uttar Pradesh Rape Case) करने लगा। आरोपी भाई ने करीब 10 से 15 बार पीड़िता के साथ बलात्कार (Brother Rape) किया।
पीड़िता को गर्भ ठहर गया था। जिसकी जानकारी पीड़ता ने भाई को दी थी। भाई को सूचना मिलने के बाद उसने बहन को वापस ससुराल भेज दिया था। उसने जब बच्चे को जन्म दिया तो गांव के लोगों से हुई कहासुनी पति तक पहुंच गई। पति शादी करने के डेढ़ साल बाद घर वापस लौटा। उसने पत्नी की गोद में एक माह का बच्चा देखा। जिसके बाद पत्नी ने पति को सारी आप बीती सुनाई। पति ने पत्नी के साथ थाने पहुंचकर साले के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बच्चे का डीएनए लिया है। ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
यह भी पढ़ें:   UP Crime : कपड़ा व्यापारी की सिर कुचलकर हत्या
Don`t copy text!