Etah Rape: नाना को बताई दुष्कर्मी पिता की कहानी

Share
वृद्ध नाना की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Uttar Pradesh Rape case
सांकेतिक फोटो

एटा। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) शहर से सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी अबोध बच्ची से ज्यादती (Father Rape Case) की। इसकी कहानी बच्ची ने अपने बूढ़े नाना (Nana) को बताई थी। जिसके बाद नाना पुलिस से मदद लेने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के एटा गांव की यह घटना है। पीड़ित बच्ची (Victim Child) के नाना और मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसमें उनका कहना था कि मेरी बेटी पिछले छह साल (Minor Rape Case) से मायके में अपनी दोनों बेटियों  के साथ रह रही है। जबकि बेटा पिता के साथ रहता है। दामाद का चाल़-चलन अच्छा नहीं है। वह अक्सर शराब पीने के बाद बेटी के साथ मारपीट करता था। इस कारण बेटी मायके में आकर रह रही है। उसके बाद से बेटी का ससुराल आना जाना नहीं होता है। उसकी सास की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। इसलिए दामाद अक्सर फोन पर बेटी और बेटियों को भेजने की बात करता था। कुछ दिनों बाद दामाद का फोन आया था कि दादी आखिरी बार अपनी पोती को देखना चाहती है। यह बात जानने के बाद पोती को दादी के पास 18 नवम्बर को छोड़कर आया था।
रात को जब मैं पोती को लेने गया था। दामाद ने मुझे यह बोलकर वापस कर दिया कि आज की रात बेटी को यही रहने दो सुबह होते ही वह खुद बेटी को घर छोड़ देगा। यह बात सुनकर मैंने नातिन को वहीं रहने दिया था। जिसके दूसरे दिन जब दामाद बेटी को घर वापस छोड़ने आया तो मैंने देखा वह किसी बात पर नातिन से नाराज हो रहा है। उसके बाद वह बेटी को बाहर से छोड़कर चला गया था। उसकी मां और नाना ने गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने कहानी बताई। पिता ने उसकी मां की हत्या करने की भी धमकी दी थी। आरोपी ने शराब के नशे में उससे ज्यादती (Etah Rape) की थी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया। जिसमें बलात्कार(Uttar Pradesh Rape Case) होने की पुष्टि हुई। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:   14 साल की लड़की का अपहरण, दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पिटाई भी की
Don`t copy text!