Haryana Rape: 12 साल की बच्ची से 24 साल के व्यक्ति ने किया बलात्कार

Share
पीड़ित लड़की को लेकर मां पहुंची थाने, मामला दर्ज करके पुलिसने आरोपी को किया गिरफ्तार
Uttar Pradesh Crime
सांकेतिक फोटो

गुरूग्राम। हरियाणा (Haryana) शहर में एक 12 साल की बच्ची से बलात्कार (Haryana Rape) की घटना हुई है। घटना को अंजाम उसके पड़ोस में रहने वाले 24 साल के व्यक्ति ने दिया था। पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी थी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग (Minor Rape Case) लड़की के साथ 24 साल के युवक ने कथित तौर पर बलात्कार(Haryana Minor Rape Case) किया है। घटना गुुरूग्राम थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर शाम 7 बजे घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित की मां का कहना है कि लड़की को घर के पास कुएं से पानी लाने भेजा था। पड़ोसी ने उसकी आबरू लूट (Rape Case) ली थी। पीड़ित की मां ने बताया की पड़ोस में रहते 24 साल के युवक का पहले से चाल—चलन अच्छा नहीं है। वह घर में अकेला ही रहता है। उसके साथ ही वह अक्सर देर रात घर में शराब के नशे में आता है। घटना वाले दिन वह घर में ही शराब पी रहा था। तभी मेरी बेटी घर के सामने से पानी लेने गई हुई थी। लड़की के पिता काम से घर नहीं लौटे थे।
आरोपी ने लड़की से पीने का पानी मांगा था। लड़की जैसे ही उसके घर के अंदर गई तो उसने पीछे से घर का गेट लगा दिया। आरोपी ने लड़की का मुंह उसके दुपट्टे से बांध दिया था। बलात्कार (Rape Case) के बाद आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की जैसे ही उसके घर से निकली तो उसको मैंने देख लिया था। लड़की से पूछा तो वह घर में रोने लगी थी। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल में बच्ची से ज्यादती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:   श्मशान घाट में दर्दनाक हादसा, 15 की मौत की खबर, कई घायल
Don`t copy text!