Rape : घर में अकेली थी महिला, किराया वसूलने आए मकान मालिक ने लूट ली अस्मत

Share

घर लौटे पति को सुनाई आपबीती, घटना के बाद से आरोपी फरार

सांकेतिक फोटो

नोएडा। (Noida) दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) से सटे एक गांव में चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी किरायदार की आबरू लूट ली। किराया वसूलने पहुंचे आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार (Rape) बना लिया। महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसने आपबीती सुनाई। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।

घटना नोएडा से सटे थाना सेक्टर 39 (Sector 39) इलाके के छनेरा गांव (Chanera) की है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पांडे ने बताया कि आरोपी शख्स महिला के घर किराया वसूलने पहुंचा था। महिला ने उसे किराए की रकम देने की कोशिश भी की। लेकिन उसने ये कहकर मना कर दिया कि जब उसका पति आएगा तब वो किराया ले लेगा। इतना कहने पर महिला घर के अंदर चली गई। लेकिन आरोपी भी उसके पीछे-पीछे घर में दाखिल हो गया।

आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की और ज्यादती का शिकार बना लिया। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया था। कुछ देर बात जब पति घर पहुंचा तो उसने घटना की जानकारी दी। पति के साथ महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के पिता की हत्या का मामला, नाबालिग गिरफ्तार
Don`t copy text!