Double Murder : प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति

Share

सब्जी काटने के चाकू से काट दिया पत्नी और उसके प्रेमी का गला, खुद ही फोन लगाकर बुलाई पुलिस

मृतका सुनीता कुरील

कानपुर। उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर (Kanpur) में डबल मर्डर (Double Murder) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहेत्तर संबंधों (Extra Marital Affair) के चलते हुई वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पत्नी और उसके प्रेमी के बीच लगातार जारी अवैध संबंधों ने उस शख्स को इतना परेशान कर दिया कि वो हत्यारा बन गया। डबल मर्डर (Double Murder) की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने ही पुलिस को फोन कर सूचना भी दी।

घटना नुरवल कस्बे के पास नारौरा गांव की है। जहां रहने वाला राजेश कुरील (45) मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सुनीता (30) और गांव में ही रहने वाले युवक मनीष कुरील (21) के बीच अवैध संबंध बन गए थे। इस बात की जानकारी जब राजेश को लगी तो पति-पत्नी के बीच अनबन शुरु हो गई। राजेश ने कई बार सुनीता को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी।

अपनी उम्र से 9 साल छोटे मनीष के साथ रहना सुनीता को अच्छा लगता था। लेकिन नागवार गुजरने वाले इस संबंध की वजह से राजेश बहुत परेशान था। बताया जा रहा है कि मनीष और राजेश रिश्तेदार थे। लेकिन मनीष ने सुनीता के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग ने रिश्तेदारी का गला घोंट दिया था।

मजदूरी करने वाला राजेश जैसे ही काम पर जाता था, मनीष उसके घर पहुंच जाता था। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन इस बार मनीष और सुनीता रंगेहाथों पकड़ा गए। किसी वजह से राजेश जल्दी घर पहुंच गया। लेकिन घर पहुंचते ही उसने जो मंजर देखा, उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी और मनीष को बिस्तर पर देखकर राजेश का खून खौल उठा।

यह भी पढ़ें:   Double Murder : उत्तर प्रदेश में फोटो जर्नलिस्ट और उसके भाई की गोली मारकर हत्या

राजेश का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वो दौड़कर किचन की तरफ गया और सब्जी काटने वाला चाकू लेकर कमरे में दाखिल गया। राजेश ने चाकू से मनीष और अपनी पत्नी सुनीता का गला काट दिया।

दोनों की खून से लथपथ लाशें कमरे में ही पड़ी थी। लेकिन भागने की बजाए राजेश ने अपने किए की जानकारी पुलिस को दे दी। उसने थाने फोन लगाया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Don`t copy text!