Gold Smuggling: अंडरवियर में छुपाकर रखा सोना दिल्ली एयरपोर्ट में पकड़ाया

Share

सीमा शुल्क के अफसरों ने कतर से आए भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Gold Smuggler
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली। सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, पर यह सच है। मामला सोने की तस्करी (Gold Smuggling) से जुड़ा है। नई दिल्ली (New Delhi) विमानतल (Airport) में सीमा शुल्क (Custom Duty) के अफसरों ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसने भारी मात्रा में अपने अंडरवियर में सोना छुपा रखा था।

जानकारी के अनुसार बरामद सोने (Gold Smuggling ) की कीमत करीब 29 लाख रुपए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोना छुपाकर लाने की जानकारी सीमा शुल्क के अफसरों को नहीं थी। लेकिन, वह व्यक्ति बार—बार अपने पेंट को बार—बार संभालने की कोशिश कर रहा था। यह देखकर उस पर शक हुआ। उसको एक्सरे मशीन (X-Ray Machine) में परीक्षण के लिए लाया गया तो अंडरवियर में सोना होेने की पुख्ता जानकारी सीमा शुल्क के अ​फसरों को लगी। जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया वह कतर के विमान से भारत आया था। बरामद सोने का वजन 840 ग्राम हैं। यह सोना पेस्ट के रूप में था।

इससे पहले दिल्ली विमानतल (Indira Gandhi International Airport) पर अफसरों ने तीन अफगानी नागरिकों को दबोचा था। वे बिस्कुट की शक्ल में सोने की तस्करी कर रहे थे। मामला फरवरी, 2019 का है। आरोपियों के कब्जे से 54 लाख रुपए के बिस्कुट बरामद हुए थे। सितंबर महीने में भी इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर 30 लाख रुपए का अवैध सोना बरामद हुआ था। दिल्ली विमानतल पर अब तक करोड़ों रुपए के अवैध सोने के साथ जांच एजेंसियों ने तीन दर्जन से अधिक पुरूष और महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:   Fake IPS Officer : नौकरी दिलाने का झांसा देकर भेजता था महिलाओं को Porn Video 

उल्लेखनीय है कि तस्करी के नए तरीकों को लेकर पिछले दिनों जांच एजेंसियों के अफसरों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। इस प्रशिक्षण का असर अब मैदान में दिखाई देने लगा है। वहीं नए तरीकों को लेकर हर दिन रिपोर्ट कार्ड देश की एजेंसियां दूसरे देशों से भी मालूम करती है।

Don`t copy text!