नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Share

आरोपियों ने मांगी थी 5 लाख की फिरौती

Aligarh Gang Rape
सांकेतिक फोटो

अलीगढ़। (Aligarh Gang Rape and Murder Case) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से नाबालिग का शव बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस ने मीडिया को बताया कि गांधी पार्क इलाके से लड़की का शव बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की उम्र 15-16 वर्ष थी। हरदौलगंज पुलिस थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली लड़की रविवार सुबह से लापता था। जिसके बाद लड़की के परिजन को आरोपियों ने मैसेज किया था। आरोपियों ने बताया था कि लड़की का अपहरण कर लिया या है और फिरौती के तौर पर 5 लाख रुपए की मांग की थी।

अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी

दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता के परिजन को धमकी भी दी थी। आरोपियों का कहना था कि अगर उन्हें पैसा नहीं दिया गया तो वो पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए शूट किए वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देंगे। जिसके बाद से पीड़िता के परिजन पैसा जुटाने की कोशिश में लग गए थे।

सोमवार को पीड़िता के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने गांधी पार्क पुलिस थाने पहुंचे परिजन ने बताया कि वो फिरौती में मांगे गए 5 लाख जुटाने में नाकामयाब रहे। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी थी। इसी दौरान पुलिस ने बताया कि एक लड़की का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने लड़की के गांव से कई किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक से पीड़िता का शव बरामद किया था।

यह भी पढ़ें:   आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने पत्नी, बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि लड़की के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार रात को पीड़िता के परिजन की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः 14 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

Don`t copy text!