मध्यप्रदेश : 14 साल की लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या

Share

बोरे में पैक करके लाश ठिकाने लगाने की कोशिश

MP Rape Case
The Display

खंडवा। (Khandwa) सीधी के बाद अब खंडवा जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। खंडवा में 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (Khandwa Rape and Murder Case) किया गया। जिसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची की लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की। लेकिन वो पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश में हर दिन सामने आ रहीं घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

घटना जिले के धनगांव के जामनिया गांव की है। जहां सोमवार दोपहर वारदात को अंजाम दिया गया। गांव में आरोपी दिलावर राजपूत (45) की किराने की दुकान है। सुबह करीब 10-11 बजे के बीच मासूम बच्ची उसकी दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी। इसी दौरान दिलावर ने बच्ची को खींचकर कमरे में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया।

Khandwa Rape Case
सांके​तिक चित्र

दुष्कर्म के बाद अपने पाप को छिपाने के लिए दिलावर ने बच्ची का गला घोंट दिया। जिसके बाद वो उसकी लाश को दुकान की छत पर ले गया। जहां पत्नी की मदद से वो लाश को बोरे में डाल रहा था। इसी दौरान दूसरी छत पर मौजूद लोगों ने उसे देख लिया। पूछने पर दिलावर घबरा गया और उसका राज खुल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी फरार हो गई है।

एसएसपी खंडवा सीमा अलावा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का है। बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई, या किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:   ‘बीजेपी विधायकों से संपर्क कर रहे कमलनाथ’

यह भी पढ़ेंः 4 साल बड़ी युवती से की थी शादी, 1 महीने बाद कर दी हत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!