तीन दरिंदों ने किया गैंगरेप, महिला के गुप्तांग में बोतल डाल दी

Share

पीड़िता ने परिजन को बताई आपबीती, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Nagaur Gang Rape
सांकेतिक फोटो

नागौर। (Naguar) रेप स्टेट बनते जा रहे राजस्थान से सामूहिक दुष्कर्म (Naguar Gang Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। तीन दरिंदों ने 25 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बलात्कार के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट में बोतल डाल दी। दुष्कर्म और हैवानियत का ये मामला नागौर जिले से सामने आया है।

पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी को आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता अपने घर के पास स्थित खेत में गई थी। इसी दौरान खेत पर काम कर रहे तीन दरिंदों ने उसे घेर लिया। महिला ने उनके चंगुल से छूटने की तमाम कोशिशें की, लेकिन आरोपियों ने उसे दबोच लिया था। जिसके बाद वो उसे खेत पर बने कमरे में ले गए और बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया।

बलात्कार के बाद आरोपियों ने पीड़िता के गुप्तांग में बोतल डाल दी। पीड़िता को छोड़कर भाग रहे दरिंदों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद किसी तरह वो अपने घर पहुंची। एसएचओ प्रभासर रुपरम ने बताया कि पीड़िता ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे ही दिन उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपी पंचुराम जाट, कनाराम जाट और श्रवण गुर्जर के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया था। तब से उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से गैंगरेप, परीक्षा का फार्म भरने गई थी

यह भी पढ़ें : वन अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!