Punjab CM News: भगवंत मान ने केजरीवाल को फिर मुश्किलों में डाला

Share

Punjab CM News: जर्मनी के फ्रेंकफर्ट में विमान पर चढ़ते वक्त जिन हालातों में थे उसे देखते हुए प्रबंधन ने सामान के साथ नीचे उतार दिया, कांग्रेस और शिअद ने खोला मोर्चा

Punjab CM
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली- File Photo

जालंधर। पंजाब (Punjab CM News) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को फिर मुश्किलों में डाल दिया है। भगवंत मान इस वक्त विदेश दौरे पर हैं। वे म्यूनिख के बाद जर्मनी (Germany) के फ्रेंकफर्ट पहुंचे थे। यहां वे विमान पर चढ़ने जा रहे थे। उनकी हालत संतोषजनक नहीं थी। जिस कारण विमान प्रबंधन ने उन्हें सामान के साथ विमान से नीचे उतार दिया। इस घटना पर पंजाब के शिरोमणि अकाली दल और पंजाब कांग्रेस ने भगवंत मान और आप पार्टी (Aam Aadmi Party News) को आड़े हाथों लिया है। शिअद ने पंजाबियों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। वहीं केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से मामले की जांच करने के आदेश देने की मांग की है।

केजरीवाल ने चुप्पी साधी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagvant Man) राज्य में निवेश को लेकर 11 से 18 सितंबर तक यूरोप दौरे पर थे। वे म्यूनिख भी गए थे जहां बीएमडब्ल्यू यूनिट (BMW Unit) खोलने को लेकर कंपनी के मालिक से हुई बातचीत भी विवादों में कुछ दिन पहले आई थी। अब ताजा घटनाक्रम ने देश में नेताओं को आम आदमी पार्टी को घेरने का मौका दे दिया है। जालंधर में कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा (Pratap Bajwa) ने आरोप लगाया कि यह काफी संगीन आरोप है। कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा (Sukhpal Khera) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को स्थिति साफ करनी चाहिए कि वह भगवंत मान को पंजाब में इतने मौके क्यों दे रहे हैं। वहीं शिअद के सुखवीर सिंह बादल (Sukhveer Singh Badal) ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया। उनकी वजह से विमान चार घंटे देर से भी उड़ा। क्योंकि वे बहुत नशे की हालत में थे। इन आरोपों पर आप पार्टी की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपना पक्ष नहीं रखा है।

यह भी पढ़ें:   Aam Aadmi Party News: बिना तैयारी आप विधायक आतिशी सिंह सवालों में घिरी
Don`t copy text!