MP Political News: सपा के पूर्व विधायक किशोर समरीते गिरफ्तार

Share

MP Political News: मांगों को पूरा न करने पर दिल्ली के सेंट्रल विस्टा को उड़ाने की धमकी दी थी

MP Political News
टीसीआई

भोपाल। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी भोपाल शहर से की गई है। इस कार्रवाई को लेकर भोपाल (MP Political News) पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि उच्च अधिकारियों ने इस सूचना की पुष्टि की है।

बयानों के चलते विवादों में कई बार आए

सपा के चुनाव चिन्ह से बालाघाट के लांजी विधानसभा से उपचुनाव किशोर समरीते (Kishore Samrite) ने जीता था। यह चुनाव उन्होंने जेल के भीतर से जीता था। इस कारण यह चुनाव काफी चर्चा में रहा था। किशोर समरीते राज्यसभा चुनाव के दौरान भी हाॅर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाने के चलते मीडिया की सुर्खियों में आए थे। इसके पहले भी वे अपने बयानों के चलते विवादों में भी रहे। इधर, खबर है कि किशोर समरीते ने पिछले दिनों अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर केंद्र में सरकार से पत्राचार किया था। इस पत्राचार में उन्होंने मांग पूरा न होने पर प्रस्तावित सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी मुकदमे में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम भोपाल आई थी। किशोर समरीते को कोलार इलाके से हिरासत में लिया गया है। किशोर समरीते फिलहाल समाजवादी पार्टी में नहीं हैं। उनकी पार्टी को लेकर भी विवाद रहता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP News : प्रदेश को इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस में दूसरा स्थान मिला
Don`t copy text!