Bhopal News: वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने गई आशा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता

Share

Bhopal News: पुलिस ने चुनावी रंजिश से जोड़कर मामले को हल्का करने का प्रयास किया, एट्रो सिटी एक्ट में दर्ज किया मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चुनाव आयोग के आदेश पर घर-घर जाकर मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक कराया जा रहा है। यह काम देहात क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया है। इसी काम में जुटी एक दलित आशा कार्यकर्ता गांव में पहुंची तो उसके साथ अभद्रता की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News)देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का पंचायत चुनाव के दौरान भी विवाद हुआ था। हालांकि उस वक्त दर्ज मामले को लेकर पुलिस स्थिति साफ नहीं कर सकी है।

इस कारण हुआ था विवाद

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 18 सितंबर की अपरान्ह साढ़े चार बजे 632/22 धारा 294/323/506/3-1-द/3-1-घ/3(2)व्ही (गाली-गलौज, मारपीट, धमकाना और एट्रो सिटी एक्ट के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। शिकायत 34 वर्षीय दलित महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी राममोहन मीना (Rammohan Meena) है। घटना लालू खेड़ी गांव में हुई। पीड़िता आशा कार्यकर्ता है और वह वोटर कार्ड को आधार से लिंक कर रही है। यह करने के लिए वह आरोपी के घर पहुंची थी। तभी उसने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसको जाति से भी अपमानित किया। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। राममोहन मीना पेशे से किसान है और उसका पंचायत चुनाव के दौरान भी पीड़िता के साथ पहले विवाद हो चुका है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal news: मादा श्वान पर चाकू से किए गए वार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!