Aam Aadmi Party News: बिना तैयारी आप विधायक आतिशी सिंह सवालों में घिरी

Share

Aam Aadmi Party News: एमपी में संगठन ने दिया गलत फीडबैक तो भरी पत्रकार वार्ता में हुई किरकिरी, आखिर में विधायक आतिशी को बोलना पड़ा प्रचार के लिए निकले

Aam Aadmi Party News
भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिल्ली कालका विधायक आतिशी सिंह और एमपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह।

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party News) ने नगरीय निकाय चुनाव में जोर देना शुरु कर दिया है। भोपाल और जबलपुर में महापौर प्रत्याशी नहीं हैं। लेकिन, अधिकांश शहरों में पार्षद उम्मीदवार आम आदमी पार्टी ने उतारे हैं। उन्हीं पार्षदों के प्रचार के लिए दिल्ली से आम आदमी पार्टी की नेता और कालका से विधायक आतिशी सिंह को बुलाया गया था। अपने अभियान में निकलने से पहले उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। जिसमें कई जानकारियां देकर पत्रकारों को उन्होंने चौका दिया। ऐसी—ऐसी जानकारियां दी गई जो पत्रकारों को पता नहीं थी। फिर जब आतिशी सिंह को मैदानी हकीकत पत्रकारों ने बताई तो वे कोई जवाब ही नहीं दे सकी।

प्रदेश अध्यक्ष को आगे कर दिया

आतिशी सिंह (Atishi Singh) ने दावा किया कि भोपाल में घुसते साथ ही कचरे का ढ़ेर स्वागत करता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 42000 हजार स्कूलों में पानी नहीं है। गरीब बस्ती में आज भी टैंकरों से पानी सप्लाई होता है। दिल्ली में आप पार्टी प्रत्येक परिवार को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देती है। वही फॉर्मूला एमपी में भी लागू होगा। पत्रकारों ने आतिशी से पूछ लिया कि कचरे का पहाड़ कहा देख लिया तो वे प्रचार वाहन में गलियों में साथ चलने को बोलने लगी। भोपाल में पीपुल्स मॉल के नजदीक पहले कूड़े का पहाड़ था। जिसको खत्म करके अब वहां हरियाली बना दी गई है। इसी तरह स्कूलों पर किस आधार पर संख्या बताकर कोसने पर जवाब मांगा तो उन्होंने आप के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह (Pankaj Singh) को आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक आकलन है जो उनके कार्यकर्ताओं ने बनाया है। पूरी पत्रकार वार्ता में यह अहसास हुआ कि आतिशी सिंह बिना तैयारी भोपाल आई थी। उन्हें संगठन ने भी सही फीडबैक नहीं दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: एक्स गर्लफ्रेंड करेगी शादी, पता चला तो बौखलाया आशिक  

स्कूलों का घोषणा पत्र में मुद्दा ही नहीं

Aam Aadmi Party News
भोपाल में आप कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करने के लिए आई दिल्ली विधायक आतिशी सिंह।

आतिशी सिंह ने दिल्ली के निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाली संख्या बताकर आप पार्टी के कामकाज के तरीके को बताना चाहा। जब उनसे पूछा गया कि फिर कितने निजी स्कूल बंद हो गए तो वे कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दे सकी। इससे पहले आतिशी सिंह का आरोप था कि मध्यप्रदेश में भाजपा नेता अस्पताल और निजी स्कूल चला रहे हैं। दिल्ली की तरह ही भोपाल में स्कूल बदलने का दावा किया गया। जब उन्हें बताया गया कि उनके घोषणा पत्र में इस बात का कोई जिक्र नहीं है तो बचाव में प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह बोले कि वार्ड प्रत्याशी के अपने घोषणा पत्र भी बने हैं। कुछ बिंदुओं को हम भी शामिल कर रहे हैं।

कोसती रही आतिशी सिंह को दफ्तर नहीं दिखा

Aam Aadmi Party News
भोपाल में पीक को लेकर आतिशी सिंह ने खूब ज्ञान पत्रकारों को दिया। जबकि उनके कार्यालय में ऐसे ही कई जगह पान के पीक थे। सफाई की शुरुआत घर से होनी चाहिए थी।

आतिशी सिंह ने पत्रकार वार्ता में आते ही पूरे मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बताने लगी। स्वच्छता सर्वेक्षण होने के बावजूद प्रदेश के कुछ शहरों तक ही उसे केंद्रीत करने को लेकर कोसा। आतिशी सिंह ने दावा किया कि शहर में सड़क बनाने को लेकर हुए ठेके की जांच वे सत्ता में आने के बाद जरुर कराएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रायमरी हेल्थ सेंटर में डॉक्टर नहीं हैं, दवा नहीं, टेस्ट की सुविधा नहीं है। हालांकि वहां पान की पीक जरुर मिलेगी। जबकि आतिशी सिंह अपने ही पार्टी के कार्यालय (Aam Aadmi Party News) की स्वच्छता की बात भूल गई। उनके कार्यालय में बैनर के नीचे बड़ी संख्या में पान की पीक पड़ी हुई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : अशोका गार्डन में तीन युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Aam Aadmi Party News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!