Bhopal News : पगड़ी रस्म से लौट रही महिला को झांसा देकर जेवरात ले भागे

Share

Bhopal News : असली जेवर लेकर नकली नोटों के कागज की कतरन थमाई, जालसाजी का मामला दर्ज

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। गमगीन एक परिवार से मुलाकात करके घर लौट रही एक महिला के जेवरात लालच देकर दो बदमाशों ने ले लिए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पीड़िता को मुकदमा दर्ज कराने के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। जालसाजों ने नकली जेवर के अलावा कागज के कतरनों की गड्डी दिखाकर असली जेवरात ले लिए थे।

पांच लाख रुपए का बोलकर दिया लालच

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 25 जून की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। पीड़िता मीना बिनवानी ​पति करमचंद्र बिनवानी उम्र 50 साल है। वह गिदवानी पार्क के पास बैरागढ़ में रहती है। वह सीआरपी स्थित गुरुद्वारा में पगड़ी रस्म के लिए गई थी। उसको काली मंदिर चौराहे के नजदीक दो लड़के मिले। वे किसी का पता पूछ रहे थे। मीना बिनवानी (Meena Binwani) से फिर उन्होंने कहा कि उनके पास सोने के कंगन है जो पुराने कंगन के बदले में दे सकते हैं। वे उन्हें लालच देकर मैजिक में चंचल चौराहा तक ले गए। फिर हलालपुर बस स्टेंड उतरकर एक कॉलोनी में ले गए। यहां चार सोने के पुराने कंगन लेकर नए दे दिए। इसके अलावा नीले रंग के कपड़े में पैक नोटों की गड्डी दिखाकर उसे दे दी। उसमें पांच लाख रुपए होने की जानकारी जालसाजों ने दी थी। लालच में पीड़िता ने सोने के कंगन के अलावा, एक चेन, दो अंगूठी भी आरोपियों को दे दी। घर पहुंचने पर जब उसे खोला गया तो वह सबकुछ माल नकली निकला। बैरागढ़ थाना पुलिस ने 322/22 धारा 420 जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: जेठ ने विधवा भाभी को दबोचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!