क्वारंटाइन सेंटर में महिला का बलात्कार, डॉक्टर बनकर मसाज कर रहा था आरोपी

Share

गलती से महिला के रूम में घुस गया था आरोपी

Rape in Quarantine Center
सांकेतिक चित्र

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई से चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां क्वारंटाइन सेंटर में 40 वर्षीय महिला का बलात्कार (Rape in Quarantine Center) हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला गृहणी है। कोरोना संदिग्ध होने के चलते उसे क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया था। 25 वर्षीय युवक ने महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपी शुभम खाटू (Shubham Khatu) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का भाई इसी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था। पांचवे माले पर पीड़ित महिला और आरोपी का भाई, अलग-अलग कमरे में भर्ती थे। बुधवार को शुभम खाटू अपने भाई से मिलने क्वारंटीन सेंटर गया था। जहां उसने गलती से पीड़ित महिला के रूम का दरवाजा खटखटा दिया। महिला ने शुभम को बताया कि उसने गलत दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद वो अपने भाई के रूम में चला गया।

भाई को देखने गया था आरोपी

गुरुवार को शुभम खाटू के भाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। लिहाजा उसे कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। गुरुवार शाम शुभम एक बार फिर क्वारंटीन सेंटर में पहुंचा। उनसे एक बार फिर महिला के रूम का दरवाजा खटखटाया। इस बार उसने महिला से कहा कि वो एक डॉक्टर हैं। महिला ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया। शुभम ने महिला से कहा कि उसे कोई दिक्कत हो तो बता दें।

डॉक्टर बनकर किया रेप

शुभम को डॉक्टर समझ बैठी महिला ने बताया कि उसे शरीर में दर्द हो रहा है। हाथ-पैर दर्द कर रहे है। जिसके बाद शुभम ने उसे चैक किया। शुभम ने महिला की रिपोर्ट्स भी चैक की। वो पूरी तरह डॉक्टर की एक्टिंग कर रहा था। लिहाजा महिला को उस पर शक नहीं हुआ। तमाम रिपोर्ट्स देखने के बाद शुभम ने महिला से कहा कि उसे मसाज की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:   देशद्रोह के मामले में कंगना रनौत बोली- मेरा शोषण हो रहा है

आपदा को अवसर बना लिया

फर्जी डॉक्टर शुभम के झांसे में आई महिला मसाज कराने के लिए तैयार हो गई। शुभम के कहने पर उसने कपड़े भी उतार लिए और बेड पर लेट गई। जिसके बाद शुभम ने मसाज शुरु कर दिया। इस दौरान उसने महिला के अंगों को छुआ। पीड़िता उसे डॉक्टर समझ रही थी, लिहाजा उसने विरोध नहीं किया। मसाज कर रहा शुभम कब आगे बढ़ गया, महिला को पता ही नहीं चला। शुभम ने महिला का बलात्कार किया और रूम से भाग निकला।

शुक्रवार सुबह पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। पनवेल तालुका पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस ने शुभम को पकड़ लिया। लेकिन उसे क्वारंटीन सेंटर में ही रखा गया। उसकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ेंः पति को पेड़ से बांधकर चार दरिंदों ने किया महिला का बलात्कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!