Bhopal News: बाइक सवार की टक्कर से जख्मी युवक की मौत

Share

Bhopal News: दुर्घटना की जेपी अस्पताल ने नहीं दी थी जानकारी, मौत के बाद हमीदिया अस्पताल ने पहुंचाई खबर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना दो दिन पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके में हुई थी। यहां से एम्बुलेंस जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया था। दुर्घटना के बाद जख्मी युवक के संबंध में जेपी अस्पताल ने जानकारी नहीं दी थी। हालांकि मौत के बाद हमीदिया अस्पताल ने जरूर यह खबर पुलिस को भेजी। प्राथमिक जांच में टक्कर मारने वाली बाइक का नंबर सामने आया है। लेकिन, उसके खिलाफ किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 1 दिसंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर मुकाति ने दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति के मौत की जानकारी दी। शव की पहचान कालीराम शाह पिता आमिर शाह उम्र 55 साल के रूप में हुई। वह मूलत: छिंदवाड़ा का रहने वाला था। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि कालीराम शाह (Kaliram Shah) कमला नगर इलाके में ही निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करता था और वही रहता था। दुर्घटना 30 नवंबर को बाइक की टक्कर से हुई थी। वह उस दिन सैर सपाटा के पास नाश्ता करने गया था। लौटते वक्त उसको बाइक ने टक्कर मारी थी।  कमला नगर पुलिस मर्ग 34/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बयानों के बाद बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News : भाजपा ही दे सकती है आदिवासी समाज को सम्मान: मुख्यमंत्री
Don`t copy text!