लिव इन पार्टनर की हत्या कर थाने पहुंचा युवक

Share

कई साल से साथ रह रहे थे, छोटी सी बात पर हुआ था विवाद

Indore Murder Case
इस अवस्था में मिली मारिया

इंदौर। (Indore) मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या (Indore Murder) कर दी। 22 वर्षीय प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को सूचना दी। थाने जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। घटना अन्नपूर्णा थाना इलाके की है। जहां अभिषेक डे और मारिया लिव इन (Live in Partner) में रहते थे। कई सालों से दोनों जीवन बसेरा अपार्टमेंट (Jeevan Basera Apartment) में रह रहे थे। अभिषेक का परिवार बंगाली चौराहा इलाके में रहता है। वहीं मारिया पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी।

रात में की हत्या

अभिषेक और मारिया के बीच गुरुवार रात विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने मारिया का गला दबा दिया था। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि मारिया की मौत हो गई है। गला दबाने के बाद मारिया बेसुध होकर गिर गई। जिसके बाद अभिषेक ने अपने एक दोस्त को घर पर बुलाया। उसने नब्ज देखी और अभिषेक को बताया कि मारिया की मौत हो चुकी है। जिसके बाद अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहीं मिला पता

मारिया पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। इससे ज्यादा पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। मौके से मारिया के पते और परिवार से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। वो कई सालों से अभिषेक डे के साथ थी। बताया जा रहा है कि मारिया ने अभिषेक के माता-पिता को लेकर अपशब्द कहे थे। जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें:   Indore Murder Case: बूढ़े से शादी नौजवान से दिल लगाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक और मारिया के बीच कई बार झगड़ा हुआ करता था। दोनों साथ में शराब पीते थे, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन जाती थी। वो सड़क पर उतर कर भी झगड़ते थे। दोनों जिस फ्लैट में रहते थे। उसमें उनके कई दोस्त आया-जाया करते थे। फिलहाल पुलिस मारिया से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ेंः पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Don`t copy text!