पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Share

कार से पहुंचे थे पांच दरिंदे, बंधक बनाकर लूटी अस्मत

Yamunanagar Gang Rape
सांकेतिक चित्र

यमुनानगर। (Yamunanagar) हरियाणा के यमुनानगर जिले से गैंगरेप (Yamunanagar Gang Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 4 दरिंदों ने महिला को हवस का शिकार बनाया। 37 वर्षीय महिला के साथ उसके पति के सामने दुष्कर्म किया गया। दरिंदों ने पीड़िता के पति के साथ पहले मारपीट की, घायल अवस्था में उसे रस्सी से बांध दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी की अस्मत लूटी।

घटना यमुनानगर जिले के एक गांव की है। नेपाल का मूल निवासी परिवार यहां एक किसान के पास मजदूरी का काम करता है। नेपाली दंपत्ति अपनी ढ़ाई वर्षीय बच्ची के साथ खेत पर ट्यूबबेल के पास बने कमरे में रहते है। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे कार सवार दरिंदे खेत पर पहुंच गए। इस दौरान महिला अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी और उसका पति बरामदे में सो रहा था।

पति को बांध दिया

कार सवार दरिंदों ने मुंह बांध रखा था। कमरे के पास पहुंचते ही बदमाशों ने महिला के पति को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर महिला कमरे से बाहर निकली तो दो दरिंदों उसे अपने कब्जे में ले लिया। बाकि तीन उसके पति से मारपीट करते रहे। कुछ देर बाद पति को रस्सी के सहारे बांध दिया। जिसके बाद बारी-बारी से महिला की हवस लूटी।

इस दौरान पीड़िता चीखती रही, लेकिन उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था। क्यों कि पूरी घटना खेत के बीचो-बीच हो रही थी। दूर-दूर तक कोई तीसरा व्यक्ति ही नहीं था। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ 4 दरिंदों ने बलात्कार किया था। पांचवा भी अस्मत लूटना चाहता था, लेकिन महिला ने उसे धक्का मार दिया। जिसके बाद घबराए बदमाश भाग निकले।

यह भी पढ़ें:   एमपी में शहर के बाद गांव में कोरोना का ग्रहण, मंत्री ने दिए संकेत

मामला दर्ज, तलाश जारी

बदहवास हालत में पीड़िता ने अपने पति को बंधन से मुक्त कराया। जिसके बाद फोन पर जमीन मालिक को सूचना दी गई। किसान के साथ पीड़िता और पति थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई। पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता किसी भी आरोपी को पहचानती नहीं है। दुष्कर्म करते वक्त भी आरोपियों के मुंह बंधे हुए थे। लिहाजा आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है।

यहां के एक गांव में रहने वाली नेपाली महिला के साथ उसके पति के सामने पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी बृहस्पतिवार रात पीड़िता के किराए के मकान में घुस आए, उन्होंने खेत में मजदूरी करने वाले महिला के पति की पिटाई की और उसे रस्सियों से बांध दिया, इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी अपराध करने के बाद फरार हो गये। महिला थाने की एसएचओ सोमवती ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः जैन मंदिर पर चढ़े एबीवीपी कार्यकर्ता, राहुल गांधी को याद आए राहत इंदौरी

Don`t copy text!