Bhopal Road Mishap: सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Share

Bhopal Road Mishap: तीन दिन पहले हुई घटना में टीआई और जांच अधिकारी का ऐसा जवाब, परिवार शोकाकुल इसलिए घटना के बारे में हमें कुछ नहीं पता

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। घटना तीन दिन पहले हुई थी। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। तीन दिन पहले हुई इस सड़क दुर्घटना की वजह और उसको कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसरों का दावा है कि परिवार शोकाकुल है। जबकि घटना की जानकारी पुलिस को होना चाहिए। हालांकि ऐसा बयान देकर अफसर अपने जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं।

तीन दिन पहले हुई घटना

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया महेश पाटील (Mahesh Patil) पिता सीता राम उम्र 36 साल का था। परिजनों ने बताया महेश दुर्गा नगर पंचशील नगर का रहने वाला था। तीन दिन पहले रविवार रात लगभग नौ बजे महेश पांच नंबर हनुमान मंदिर के सामने से जा रहा था। तभी यह हादसे का शिकार हुआ था। दुर्घटना के बाद लोगों ने उसे 108 की मदद से बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे अगले दिन हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया था।

जांच अधिकारी और टीआई का यह है जवाब

थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव (Rakesh Shrivastav) ने बताया घटना रविवार की है। जब दुर्घटना हुई उस समय हम में से कोई वहां मौजूद नहीं था। घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होने का बताते हुए सवालों को टाल दिया। वहीं जांच अधिकारी एसआई भरत लाल प्रजापति (SI Bharat Lal Prajapati) का कहना था कि वह भी घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं थे। इसी कारण उन्हें कोई जानकारी नहीं है। परिवार शोकाकुल में है उनसे मुलाकात हो नहीं पा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद परिजनों के बयानों से मृत व्यक्ति के संबंध में जानकारी पता चल सकेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी की शादी से नाराज व्यक्ति धमकाने पहुंचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!