Bhopal News: सिर्फ नाम से पहचानते थे, अब मुश्किलें पुलिस की बड़ी

Share

Bhopal News: नवबहार सब्जी मंडी में हम्मालों के साथ रहने वाले एक व्यक्ति के परिजनों की है पुलिस को तलाश

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हनुमानगंज इलाके से मिल रही है। यहां एक व्य​क्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह अन्य हम्मालों के साथ उठता—बैठता था। उसको केवल नाम से सभी पहचानते थे। लेकिन, उसके परिजनों की खबर नहीं थी। बीती रात उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस उसके परिवार को तलाश रही है।

मजदूरों से मांगी मदद

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे एक व्यक्ति की लाश मिली थी। यह लाश नवबहार सब्जी मंडी फुटपाथ पर मिली थी। जिसको बरामद कर उसको पीएम केे लिए भेज दिया गया। हनुमानगंज पुलिस मर्ग 22/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को लाश की सूचना मोहम्मद हनीफ (Mohmmed Hanif) ने दी थी। वह मजदूरी का काम करता था। वह उसके साथ ही रहता था। उसका नाम परवेज (Parvez) वह बताता था। इसी नाम से मोहम्मद हनीफ भी उसे पहचानता था। उसके परिजनों की जानकारी उसको भी नहीं है। पुलिस ने उसकी पहचान से संबंधित जानकारी के लिए मजदूरों से मदद ली जा रही है। मामले की जांच हवलदार राजेन्द्र बामनिया कर रहे हैं।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:  नाबालिग ने मनचले को सिखाया सबक
Don`t copy text!