Bhopal News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Share

Bhopal News: मवेशी से टकरा गई थी बाइक, पति के साथ घर लौट रही थी महिला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) खजूरी सड़क थाने से मिल रही है। यहां एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वह बाइक से पति के साथ घर लौट रही थी। तभी बाइक मवेशी से टकरा गई थी। जिसमें वह जख्मी होकर एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराई गई थी।

कब हुई घटना नहीं पता

खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार 15—16 की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे एलबीएस अस्पताल से डॉक्टर आशीष वर्मा (Dr Ashish Verma) ने एक महिला के मौत की सूचना दी थी। वह दुर्घटना में जख्मी होने के बाद इलाज के लिए आई थी। मरीज ललिता कुशवाहा पति विनोद कुशवाहा उम्र 35 साल मवेशी से टकराकर जख्मी हुई थी। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 24/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ललिता कुशवाहा (Lalita Kushwaha) जैन कॉलोनी करोद थाना निशातपुरा में रहती थी। वह पति विनोद कुशवाहा (Vinod Kushwaha) की बाइक से घर लौट रही थी। पति—पत्नी सीहोर किसी काम से गए थे। तभी भौरी जोड़ पर पति की बाइक बछड़े से टकरा गई थी। जिसमें ललिता कुशवाहा के सिर पर चोट आई थी। मामले की जांच एएसआई लालजी मिश्रा (ASI Lalji Mishra) कर रहे हैं। उन्हें दुर्घटना कब हुई इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: लोन दिलाने के बहाने बैंक बुलाकर लूटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!