Bhopal Suicide News: पति ने दोस्त को पार्टी के लिए घर बुलाया, पत्नी आ गई

Share

Bhopal Suicide News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाई, वृद्ध की चादर बदलते वक्त हुई मौत

Bhopal Suicide News
The Display

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suicide News) में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दो मौत के मामले सामने आए हैं। यह दोनों घटनाएं अलग—अलग थानों की है। एक घटना में महिला ने फांसी लगाई थी। इससे पहले उसका पति से विवाद हुआ था। वह दोस्त के साथ घर में पार्टी कर रहा था। इधर, दूसरी घटना में एक वृद्ध की मौत हुई है। वह चादर बदलते वक्त गिरकर जख्मी हुआ था।

मुर्गा पार्टी चल रही थी

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

पिपलानी पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी की रात लगभग नौ बजे बलप्रीत कौर पति हरदयाल कौर उम्र 30 साल के मौत की सूचना मिली थी। वह बाल विहार कॉलोनी में रहती थी। बलप्रीत कौर (Balpreet Kour Suicide News) की पांच साल पहले हरदयाल के साथ शादी हुई थी। दोनों का दो साल का बेटा भी है। मायका भोपाल के आनंद नगर इलाके में ही है। पति शराब पीने का आदी था। इस कारण पति—पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन भी वह घर पहुंची तो उसका पति से मुर्गा पार्टी करने पर विवाद हुआ था।

सीएसपी करेंगे जांच

पति—पत्नी के बीच कलह को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने कई बार समझाईश भी दी थी। जांच करने एसआई जेपी त्रिपाठी (SI JP Tripathi) पहुंचे थे। मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी में हरदयाल (Hardayal Kour) का भी दोस्त आया था। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए अगली जांच गोविंदपुरा सीएसपी करेंगे। इधर, गौतम नगर इलाके में 10 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े दस बजे 62 वर्षीय हारुन खान पिता शब्बन की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident: एक बाइक पर सवार पांच लोगों को बस ने मारी टक्कर

ऐसा भी हो सकता है हादसा

पुलिस ने बताया कि हारुन खान (Harun Khan) 29 दिसंबर को घर पर थे। वे अपने बिस्तर की चादर बदल रहे थे। तभी उनकी पहनी हुई लुंगी उनके पैर में फंस गई। जिस कारण वह अचानक गिर गए थे। गिरने की वजह से उन्हें चोट लगी थी। जिसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!