Bhopal News: पड़ोसियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Share

Bhopal News: तीन दिन पहले कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में उठाया था महिला ने आत्मघाती कदम

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर थाने से मिल रही है। यहां एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या (Bhopal Woman Suicide Case) के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। विवाद कचरा फेंकने को लेकर हुआ था। उसके बाद महिला ने खुद को आग के हवाले (Woman Burning Case) कर दिया था।

कपड़ों की दुकान है

गांधी नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात नौ बजे धारा 306/452/323/34 (आत्महत्या के लिए उकसाने, घर में घुसना, मारपीट और एक से अधिक आरोपी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आरोपी राजू सबनानी (Raju Sabnani), ज्योति सबनानी (Jyoti Sabnani) और अनीता सबनानी (Anita Sabnani) हैं। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी एएसआई आरएस द्विवेदी (ASI RS Diwedi) ने बताया कि इस घटना में चंदा सबनानी पति सेवकराम सबनानी उम्र 50 साल की मौत हुई थी। चंदा सबनानी (Chanda Sabnani) 80 प्रतिशत तक झुलसी थी। जिसकी सूचना सेंटर अस्पताल के डॉक्टर पालीवाल ने दी थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 72/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। आरोपी राजू सबनानी की गांधी नगर में कपड़ों की दुकान है।

यह था पूरा मामला

आरोपी राजू सबनानी का सेवकराम सबनानी के मकान से लगकर घर बन रहा हैं। मकान का मलबा सेवकराम के घर में गिर रहा था। इसका चंदा सबनानी ने विरोध किया था। आरोपी राजू सबनानी उसकी पत्नी ज्योति सबनानी और ननद अनीता सबनानी चंदा के घर में घुस गए थे। जहां दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी हो गई। ​​किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया था। आरोपियों के जाने के कुछ देर बाद चंदा सबनानी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। परिजन उसको गंभीर हालत में पीपुल्स अस्पताल ले गए थे। जहां दो—तीन घंटे इलाज के बाद परिजन एयर पोर्ट रोड़ स्थित सेंटर अस्पताल में भर्ती कराने ले गए थे। मौत होेने के बाद से ही आरोपी परिवार फरार चल रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: मामूली विवादों में भिड़े परिवार के सदस्य
Don`t copy text!