Bhopal News: बड़े तालाब में मिली महिला की लाश 

Share

Bhopal News: पहनावे से मुस्लिम समाज की लग रही महिला, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बड़े तालाब में एक महिला की लाश मिली है। उसके पहनावे से वह मुस्लिम समाज की दिख रही है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। नगर निगम के गोताखोरों ने लाश को तालाब से निकाल लिया है। उसको पीएम के लिए भेज दिया गया है।

शहर में गुम इंसानों की चल रही खोजबीन

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार बड़े तालाब स्थित वीआईपी रोड (VIP Road) के पास महिला का शव मिला है। जिसको नगर निगम के गोताखोर आसिफ और अन्य साथी ने निकाला है। पुलिस को मृतिका के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिस कारण परिजनों का पता नहीं चल सका। युवती की उम्र 30 साल लग रही हैं। वह बुरका पहने हुई है। जिस कारण मृतिका मुस्लिम समाज की लग रही है। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 30/24 कायम कर लिया है। पुलिस ने पहचान के लिए आस—पास थानों में गुम इंसानों की जानकारी जुटाने का काम शुरु कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पहचान के बाद उसकी जांच का दायरा आगे बढ़ेगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे स्टेशन के नजदीक दिनदहाड़े गोली मारी
Don`t copy text!