Bhopal Rape Case: पत्नी बनाने का ऐसा शौकीन, तीन महिलाओं को बीवी बनाकर रखा

Share

तीसरी बीवी ने थाने पहुंचकर खोला राज तो पुलिस ने दर्ज कर लिया बलात्कार का मामला

Bhopal Rape Case
आरोपी फरूख

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) पत्नी बनाकर घर पर रखने का शौकीन एक व्यक्ति ( Bhopal Rape Case) को अब महंगा पड़ गया। आरोपी ने एक—एक करके तीन युवतियों के साथ ज्यादती की थी। सभी युवतियों को शादी का झांसा (Bhopal Hindi Samachar) देकर आरोपी अपने घर ले जाता था। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र का है। इस घटना (Bhopal Extra Martial Case) का पता तब चला जब तीसरी बीवी उसके खिलाफ थाने पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कोलार पुलिस ने बताया कि सीहोर की 27 वर्षीय महिला के साथ हुए बलात्कार का एक मामला सामने आया हैै। महिला ने बताया कि उसकी शादी पहले हो चुकी थी। वह किराने की दुकान चलाया करती थी। उसी दुकान पर आरोपी फारूख पिता रफीक पटेल आया करता था। पहले दिन से उसकी नीयत उसको लेकर ठीक नहीं थी। इसी बीच उसने महिला के पति से दोस्ती कर ली थी। दोस्ती के कारण वह अक्सर घर आया—जाया करता था। महिला के पति से आरोपी फारूख ने भी दोस्ती कर ली। पीड़ित महिला ने बताया कि वह चाहता था कि महिला का पति और फारुख दोनों उसके पति बनकर साथ रहे। दोनों का सारा खर्चा—पानी भी वह उठा लेगा। उसे कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। यह सुन कर महिला का पति उसकी बातों में आकर आरोपी से शादी कराने के लिए राजी हो गया। इस बात का पता जब महिला की सास को चला तो वह विरोध करने घर पहुंच गई। उसकी मां ने फारुख को महिला से शादी करने के लिए इंकार कर दिया। इंकार करते ही फारुख आग—बबूला हो उठा था। उसने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

यह भी पढ़े: बोलेरोे के भीतर दो युवकों ने युवती के साथ ऐसा किया काम
घर पहुंची तो खुला चरित्र का राज
इस कारण पीड़ित युवती की मां डर गई थी। उसने महिला और उसके पति का तलाक करवा दिया था। इसके बाद फारुख महिला को लेेकर उसके घर पहुंच गया था। घर जाने पर महिला को फारुख के राज पता चलने लगे। वहां उसके अलावा उसकी पहले से ही दो बीवियां मौजूद थी। वह दोनों को भी प्रेम का झांसा देकर उसने फंसाया था। लेकिन, एक महिला के दबाव में उसने निकाह कर लिया था। उसकी पत्नी का पहले पति से बेटा भी है। इस बात को जानने के बाद महिला ने फारुख से शादी का दवाब डाला था। वह कोई ना कोई बहाना बनाकर पिछले तीन वर्ष से उसके साथ अवैध संबंध बनाए हुए था। शादी की बात को लेकर महिला जब भी फारूख से बात करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा था। इस बात से तंग आकर महिला ने फारूख के खिलाफ लिखित में थाने में शिकायत कर दी।

यह भी पढ़े: पत्नी को दोस्तों के साथ ऐसा करने के लिए पति करता था मजबूर

अब काम नहीं निकल
पीड़िता ने बताया कि जब भी उसने निकाह के लिए कहा वह उसको पीटता था। इस कारण घर में मौजूद उसकी दो कथित पत्नी से भी उसका विवाद होने लगा था। आखिरकार एक—दिन आरोपी ने उससे कह दिया कि दोनों की तरह उसे भी समझौता करके रहना है तो रह सकती है। यदि वह ऐसा नहीं कर सकती है तो वह घर से निकल सकती है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे मुकदमा दर्ज होने की जानकारी लग गई है। इसलिए वह घर से फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop Achievement : कैश बैक का झांसा देकर ऐंठ ली रकम

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!