Bhopal में Bolero के भीतर Gang Rape 

Share

इलाज के लिए अस्पताल जा रही महिला को झांसा देकर किया था अगवा, दो आरोपियों ने बारी—बारी से तीन बार किया बलात्कार

Bhopal Gang Rape
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime)  की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) में बोलेरो गाड़ी के भीतर महिला से गैंगरेप (Bhopal Gang Rape Case)  की घटना सामने आई है। यह घटना आरोपियों ने उस वक्त की जब शहर में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर चौकसी बरतने के लिए पुलिस सड़कों पर चैकिंग कर रही थी। आरोपी महिला को उस वक्त झांसा देकर अगवा कर ले गए थे जब वह इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी। इस मामले के दो  आरोपी है जिन्होंने महिला से बारी—बारी तीन बार बलात्कार किया। इधर, भोपाल (Bhopal Minor Rape Case) के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से तीन माह तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

कोलार पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राईम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि पीड़ित महिला की उम्र 30 साल है। उसको दो आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से अगवा करके बलात्कार (Bhopal Kidnapping And Gang Rape) किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली है। तब से वह करोद में दो बेटियों के साथ रहती है। उनकी परवरिश के लिए वह करोद इलाके में बनी मल्टियों में खाना बनाने का काम करती हैै। आज से 5 से 6 महीने पहले उसके मोबाईल पर एक कॉल आया था। उसने किसी लड़के का नाम बोला था। इस बात से उसने इंकार कर दिया था। उसके दो दिन बाद फिर उसी नम्बर से फोन आया था। उसने उसका नाम जावेद (Javed) पिता भूरे खां बताया था। उसने बोला की वह रायसेन (Raisen) में रहता है। साथ ही उसका सुल्तानपुर में खेत हैै। यह सुन कर महिला ने भी जावेद को उसके बारे में बता दिया। वह अक्सर उससे फोन पर ही बातचीत करता था। एक दिन जावेद ने उसे बोला की उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है। इसलिए वह उससे शादी करना चाहता है। जावेद की बात सुनकर उसने बोला की वह उसको तो रख लेगा मगर उसकी दोनों बच्च्यिों को नही रख पाएगा। यह सुनकर जावेद ने बोला की वह उससे एक बार मिलने आए वह दोनों बच्चियों को भी साथ में रख लेगा।
यह बात सुनकर महिला ने जावेद से मिलने से इंकार कर दिया था। कुछ दिनों से महिला की तबीयत खराब थी। डॉक्टर को दिखाने के लिए 25 जनवरी कोलार रोड़ में जेके अस्पताल (JK Hospital Bhopal) आटो से जा रही थी। तभी जावेद का उसके पास फोन आया। उसने जावेद को बोला की वह अस्पताल जा रही है। यह सुनकर जावेद बोला की वह जहां है वहीं रूके वह आ रहा है। महिला ने पहले मना कर दिया। लेकिन, जावेद जिद करने लगा। महिला कोलार के बीमा कुंज में फूलों की दुकान के सामने उतर गई थी। उस समय करीब दिन के 3 बज रहे थे। कुछ देर बाद जावेद बोलेरो से आया उसके साथ एक अन्य लड़का भी बैठा हुआ था। जावेद ने उसे गाड़ी में बैठने के लिए बोला मगर महिला ने बैठने से इंकार कर दिया। जावेद गाड़ी से उतरा और जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठा कर ले गया। जावेद ने उससे बोला की वह उससे शादी करना चाहता हैै। जिसके लिए उसे रायसेन वाला घर दिखाना चाहता है। यह बोल कर जावेद उसे उसके साथ ले गया।
रास्ते में खरबई के पास गाड़ी रोककर उसके दोस्त आमिद से बोला की वह बीयर खरीदकर लाए। जैसे ही आमिद गाड़ी से उतरकर बीयर लाने गया तो जावेद ने महिला को चांटा मारा। वह बोला की उसकी बात मानने से इंकार क्यों करती है। महिला ने इसका विरोध किया तो जावेद ने बोला चुपचाप बैठी रहे नहीं तो उसे काटकर फेंक देगा। यह सुनकर महिला डर गई थी। दोनों ने चलती गाड़ी में बीयर पी थी। उसके बाद जावेद ने सुनसान रास्ते में गाड़ी रोकी। आमिद गाड़ी से उतरा और महिला के दोनों हाथ पकड़ लिए। जिसके बाद जावेद ने गाड़ी में ही उसके बाद बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद दोनों आपस में बात कर रहे थेे। अचानक आमिद उसके पास आया और उसने भी गाड़ी में उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद जावेद दोबारा उसके पास आया और एक बार फिर बलात्कार किया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसकी दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों उसे गाड़ी में बैठाकर वापस लाए रात करीब 10.30 बजे बीमा कुंज पर उसी जगह पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला थाने जाने की बजाय घर पहुंची थी। जिसके बाद उसके उसके मुंह बोले भाई और उसकी बड़ी बेटियों को घटना की जानकारी दी। उसके साथ हुई घटना से महिला डर गई थी। दूसरे दिन हिम्मत करके कोलार थाने आई और दोनों आरोपियों के बारे में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर जावेद और आमिद की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: छात्र को लुटेरों ने एक नहीं दो बार लूटा

नाबालिग से बलात्कार
गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि 16 साल की नाबालिग से पिछ़ले तीन महीनों तक एक युवक ने बंधक बनाकर बलात्कार किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह अजवाड़ा डिंडोरी का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी दो बेटी और एक लड़का बहु है। उसका पूरा परिवार मजदूरी का काम करता है। जहां भी इस तरह का काम होता है। वहीं सबका बसेरा करके गुजारा करते हैै। भोपाल में पिछले पांच साल से आया—जाया करते है। कुछ समय पहले नर्मदा पाइप लाईन बिछाने का काम कर रहे थे। काम के दौरान चेतक ब्रिज के पास रेलवे पटरी के पास झुग्गी बनाकर रहने लगे थे। तीन महीने पहले सोमवार के दिन
उसकी दोनों बेटियां बाजार गोविंदपुरा गई थी। उसके बाद दोनों उस रात घर लौटी ही नहीं थी। अचानक दूसरे दिन उसकी छोटी बेटी घर आई और बोली की बाजार में राजा उर्फ राकेश नाम कर लड़का मिला था। जिसने दोनों को पुराना नगर के पास काम दिलाने का बोला हेै। यह सुनकर दोनों उसके पास रुक गई थी। सुबह होते ही राजा ने छोटी बेटी को घर ने निकाल दिया था। यह सुनकर पीड़िता के मां—बाप बताए हुए पते पर गए थे। आरोपी ने लड़की को घर में बंधक बना लिया था। पीड़िता ने घर आते ही परिजनों को बताया कि आरोपी राजा उसको पत्नी बनाकर रखा हुआ था। साथ ही वह उसके साथ रोजाना बलात्कार करता था। इसका विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता था। पीड़िता की सारी बात सुनने के बाद परिजनों ने पीड़िता के साथ मिलकर गोविंदपुरा थाने जाकर आरोपी राजा उर्फ राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पान बाई कई पौओं के साथ गिरफ्तार 

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!